देश

“धोखेबाज संगठन है ISKCON, कसाइयों को बेचता है गाय”, मेनका गांधी के आरोप पर मंदिर प्रशासन का पलटवार

Maneka Gandhi on ISKCON: इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) पर भाजपा सांसद मेनका गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस्कॉन देश का सबसे बड़ा ‘धोखेबाज’ संगठन है. मेनका ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह संगठन अपनी गौशालाओं से गायों को कसाइयों को बेचता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता (Animal Rights Activist) मेनका गांधी, पशु कल्याण के मुद्दों पर सोशल मीडिया पर हमेशा मुखर रही हैं. मेनका गांधी के बयान के बाद इस्कॉन ने पलटवार किया है.

मेनका गांधी ने हाल ही में आंध्र प्रदेश में इस्कॉन की अनंतपुर गौशाला की यात्रा की थी. उन्होंने कहा कि वहां ऐसी कोई गाय नहीं मिली जो न तो दूध दे रही हो और न ही उसके बछड़े हों. पूरी डेयरी में कोई बिना दूध देने वाली गाय नहीं थी. वहां एक भी बछड़ा नहीं था. इसका मतलब है कि वे सभी बिक गए.

ISKCON ने आरोपों को किया खारिज

हालांकि, इस्कॉन के प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने मेनका गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, “इस्कॉन न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल में सबसे आगे रहा है. जैसा कि आरोप लगाया गया है, गायों और बैलों की जीवनपर्यंत सेवा की जाती है, उन्हें कसाइयों को नहीं बेचा जाता है.” उन्होंने कहा कि मेनका गांधी इस्कॉन की प्रशंसक रही हैं. उनके इस बयान से इस्कॉन के सभी शुभचिंतक हैरान हैं.

गोविंदा दास ने बयान में कहा, “इस्कॉन ने दुनिया के कई हिस्सों में गाय संरक्षण का बीड़ा उठाया है, जहां गोमांस एक मुख्य आहार है.” बयान में कहा गया है, “वर्तमान में इस्कॉन की गौशालाओं में कई गायों को छोड़ दिए जाने, घायल होने या वध से बचाए जाने के बाद लाया गया है. ”

मेनका गांधी से मांगे सबूत

वहीं इस्कॉन के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) राधारमण दास ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने मेनका गांधी की टिप्पणियों की निंदा की. पीआरओ ने मेनका गांधी से सबूत भी मांगे. इस्कॉन पीआरओ ने यह भी दावा किया कि मेनका गांधी अनंतपुर गौशाला नहीं गईं थीं. उन्होंने कहा कि गौशाला में काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें नहीं देखा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

2 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago