वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया
Kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से अजब-गजब मामला सामने आ रहा है. यहां चोर घोड़े पर आए और मंदिर में घुसकर दान पात्र को तोड़ डाला. चोरों की ये हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई तो वहीं अब सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक चोर घोड़े पर बैठा हुआ है तो वहीं दूसरा तेजी से मंदिर में घुसता है और दान पात्र पर हमला कर देता है.
घटना कानपुर के बर्रा-दो इलाके से सामने आई है. यह घटना 20 दिसम्बर की बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि, चोर रात करीब 1 बजे घोड़ा लेकर इलाके में स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे. दोनों चोर घोड़े पर बैठकर मंदिर के सामने पहुंचे थे. दोनों में से एक चोर तो मंदिर के बाहर ही घोड़े पर बैठा रहा, लेकिन दूसरा चोर घोड़े से उतरकर मंदिर की रेलिंग से अंदर कूद गया और तेजी से मंदिर में लगे दान पात्र की ओर बढ़ा. इसी दौरान वह इधर-उधर भी देखता जा रहा था. खबर सामने आ रही है कि उसने दानपात्र को तोड़कर लूटने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. क्योंकि इसी दौरान मोहल्ले के कई कुत्ते आ गए और उन्होंने तेजी से भौंकना शुरू कर दिया. इस दौरान घोड़ा बिदकने लगा. तो वहीं कुत्तों के भौकने की आवाज सुनकर मंदिर के समाने रहने वाले जतिन व रवि आ गए.
इस पर चोर तुरंत घोड़े पर सवार होकर भाग निकले. सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मंदिर के पुजारी ने चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है. फिलहाल इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि पुराने जमाने में ही चोर-बदमाश घोड़ों पर आते थे, अब जमान लौट रहा है तो किसी ने कहा कि चोरी तो सामान्य बात है, चोर घोड़े पर आए, ये बड़ी बात है.
-भारत एक्सप्रेस
यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…
Delhi high court: दिल्ली हाई कोर्ट से लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में मनी…
National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…
1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बलवंत खोखर को सुप्रीम…
UP-Bihar special trains: दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को…
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…