Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

घोड़े पर सवार होकर आए चोरों ने मंदिर का दान पात्र उखाड़ा, लोग यूपी पुलिस को कोस रहे; देखें वायरल हुआ VIDEO

UP News: घोड़ों को देखकर कुत्ते भौंकने लगे और फिर चोरों को मंदिर से भागना पड़ा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से अजब-गजब मामला सामने आ रहा है. यहां चोर घोड़े पर आए और मंदिर में घुसकर दान पात्र को तोड़ डाला. चोरों की ये हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई तो वहीं अब सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक चोर घोड़े पर बैठा हुआ है तो वहीं दूसरा तेजी से मंदिर में घुसता है और दान पात्र पर हमला कर देता है.

घटना कानपुर के बर्रा-दो इलाके से सामने आई है. यह घटना 20 दिसम्बर की बताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि, चोर रात करीब 1 बजे घोड़ा लेकर इलाके में स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे. दोनों चोर घोड़े पर बैठकर मंदिर के सामने पहुंचे थे. दोनों में से एक चोर तो मंदिर के बाहर ही घोड़े पर बैठा रहा, लेकिन दूसरा चोर घोड़े से उतरकर मंदिर की रेलिंग से अंदर कूद गया और तेजी से मंदिर में लगे दान पात्र की ओर बढ़ा. इसी दौरान वह इधर-उधर भी देखता जा रहा था. खबर सामने आ रही है कि उसने दानपात्र को तोड़कर लूटने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. क्योंकि इसी दौरान मोहल्ले के कई कुत्ते आ गए और उन्होंने तेजी से भौंकना शुरू कर दिया. इस दौरान घोड़ा बिदकने लगा. तो वहीं कुत्तों के भौकने की आवाज सुनकर मंदिर के समाने रहने वाले जतिन व रवि आ गए.

ये भी पढ़ें- Aligarh: राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी को लेकर यूपी में सियासत तेज, भाजयुमो नेताओं ने राज्यपाल को पत्र लिख रखी ये दो मांगें, सपा नेता ने साधा निशाना

इस पर चोर तुरंत घोड़े पर सवार होकर भाग निकले. सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मंदिर के पुजारी ने चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है. फिलहाल इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि पुराने जमाने में ही चोर-बदमाश घोड़ों पर आते थे, अब जमान लौट रहा है तो किसी ने कहा कि चोरी तो सामान्य बात है, चोर घोड़े पर आए, ये बड़ी बात है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital