देश

कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध ‘राष्ट्रीय जागरूकता अभियान’ का शुभारंभ; बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों पर जोर

कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध राष्ट्रीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ मंगलवार को डॉ. बीआर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में किया गया. कार्यक्रम में देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनेताओं ने शिरकत की. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता मोहंता, सांसद (राज्यसभा) एवं चेयरपर्सन GOADH फाउंडेशन ने सभा को संबोधित करते हुए नारी सम्मान, बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों पर जोर दिया.

सांसद ममता मोहंता ने कहा- ‘GOADH फाउंडेशन ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों की सुरक्षा और महिला समानता के लिए राष्ट्रीय मिशन शुरू किया है. अभियान का लक्ष्य है हर बेटी तक शिक्षा, सम्मान और समान अवसर पहुंचाना, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके. फाउंडेशन देशभर में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बेटियों को बचाने और सशक्त बनाने का संकल्प लेता है.’

सभी ने साझा किया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख ममता मोहंता, सांसद (राज्यसभा) एवं चेयरपर्सन GOADH फाउंडेशन, पूंगुलेटी सुधाकर रेड्डी, भाजपा राष्ट्रीय सह प्रभारी (तमिलनाडु एवं कर्नाटक), पी. बालाराम नाइक, सांसद (लोकसभा), धुल्लू महतो, सांसद (धनबाद), प्रो. डॉ. गीता सिंह, निदेशक दिल्ली विश्वविद्यालय और देशभर से आए समाजसेवी और NGO प्रतिनिधियो ने हिस्सा लिया.

मुख्य कार्यक्रम बिंदु कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध अभियान का शुभारंभ, बेटियों की सुरक्षा एवं समान अधिकारों को लेकर सामूहिक शपथ, स्कूल–कॉलेज आउटरीच ड्राइव एवं जन-जागरूकता अभियान की घोषणा, सामाजिक संगठनों, युवाओं और समुदायों को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प रहे.

ये भी पढ़ें: सरकार SIR पर बहस को तैयार, वंदे मातरम पर भी होगी विशेष चर्चा, रिजिजू ने कहा: विपक्ष डेडलाइन न थोपे

-भारत एक्सप्रेस

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

11 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

12 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

22 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago