देश

करौली में गर्मी का हाहाकार! हिंडौन अस्पताल की ओपीडी फुल, एक बेड पर चार-चार शिशुओं को करने पड़ा भर्ती

रिपोर्ट- शीला मीणा करौली


Karauli heatwave Effect: राजस्थान के करौली जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जो 2 जून तक रहेगा. इस दौरान जिले में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है.

भीषण गर्मी के कारण हिंडौन जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अस्पताल की ओपीडी पूरी तरह से भर चुकी है और शिशु वार्ड की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है. हालात ऐसे हैं कि एक-एक बेड पर चार-चार बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है. अस्पताल में जगह की कमी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे अस्पताल

हिंडौन जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में उल्टी, दस्त, घबराहट, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं. खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि लगातार तेज गर्मी और लू के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ रही है.

अस्पताल में भीड़ इतनी ज्यादा है कि कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर ड्रिप और इंजेक्शन लगवाने को मजबूर हैं. मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल प्रबंधन पर भी दबाव बढ़ गया है.

जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें बाहर

डॉ. आशीष शर्मा ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और धूप से बचाव के पूरे उपाय करें. अधिक से अधिक पानी, छाछ, जूस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. इसके अलावा बाहर निकलते समय सिर पर गमछा या कपड़ा जरूर रखें और लंबे समय तक धूप में रहने से बचें.

ये भी पढ़ें- कानपुर में ये क्या हुआ? अचानक ITBP कमांडो ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर डाला डेरा; सहम गए पुलिसवाले

नौतपा की शुरुआत से पहले ही गर्मी के तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं, ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

22 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

34 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago