उत्तर प्रदेश

Noida Labour Protest: गाड़ियों में आग लगाने वाला मुख्य आरोपी नरेश गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज

Noida Labour Protest: नोएडा के सेक्टर-63 में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर आंदोलन के दौरान कई गाड़ियों में आग लगाने और तोड़फोड़ करने का आरोप था. पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में टेलर का काम करता था.

पुलिस के मुताबिक, आंदोलन के दौरान हालात अचानक बेकाबू हो गए थे. इसी दौरान विपुल मोटर्स के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को निशाना बनाया गया. आरोप है कि नरेश ने लोहे के पाइप से पहले वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और फिर उनमें आग लगा दी. देखते ही देखते दर्जनों गाड़ियां जलने लगीं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.

वीडियो फुटेज बनी गिरफ्तारी का बड़ा आधार

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई वीडियो क्लिप्स को तकनीकी टीम की मदद से जांच भी किया गया. वैज्ञानिक साक्ष्यों और डिजिटल सबूतों के आधार पर आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही. अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी बेहद सुनियोजित तरीके से की गई ताकि आरोपी भाग ना सके.

पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए नरेश ने अपना मोबाइल नंबर और सिम तक बदलवा लिया था. उसने मोबाइल सिम पोर्ट कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर ली. आरोपी के मोबाइल फोन से श्रमिक यूनियन से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी अब जांच की जा रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नरेश केवल नोएडा के आंदोलन तक सीमित नहीं था. शुरुआती जांच में यह जानकारी भी मिली है कि वह इससे पहले हरियाणा में हुए एक श्रमिक आंदोलन में भी शामिल रह चुका है. ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या संगठित समूह तो सक्रिय नहीं था.

ये भी पढ़ें: यूपी में वक्फ संपत्तियों पर योगी सरकार का सबसे बड़ा हंटर! 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

समीर आलम

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

15 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

44 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

56 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago