मुशायरे में इमरान प्रतापगढ़ी
Karnataka Elections: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को शामिल किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें ‘देशद्रोही’ करार दिया है.
कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री और भाजपा की कर्नाटक चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ने पूछा कि कांग्रेस और अतीक अहमद के बीच “संबंध” क्या है. बता दें कि अहमद की हाल ही में उत्तर प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से इस मामले को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है.
उन्होंने कहा, “जिस व्यक्ति को अतीक के समर्थन में खड़े होने पर गिरफ्तार होना चाहिए था, वो स्टार प्रचारक बन गया है. अतीक अहमद और कांग्रेस के बीच क्या संबंध है?” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ी अतीक अहमद के करीबी दोस्त थे और उसे अपना “गुरु” और भाई कहते थे. करंदलाजे ने कहा कि मुशायरों में शामिल होने वाले अतीक अहमद की तारीफ में वह शायरी करते थे.
बुधवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने वाली कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “यह जानते हुए भी कि इमरान प्रतापगढ़ी ‘देशद्रोही गतिविधियों’ में शामिल थे, आप (कांग्रेस) ने उन्हें राज्यसभा भेजा और कर्नाटक में स्टार प्रचारक नियुक्त किया.” वहीं बीजेपी नेता सीटी रवि ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अतीक के लिए काफी इज्जत रखने वाले इमरान प्रतापगढ़ी कर्नाटक में काग्रेस के स्टार प्रचारक हैं.
भाजपा के राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इमरान प्रतापगढ़ी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करने पर सवाल उठाया. बीजेपी नेता ने ट्वीट किया, “किसी का कभी ऐसा क़द नहीं होगा, सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा”- ये हैं राहुल की “मोहब्बत की दुकान” की असली पहचान।कभी आतंकियों तो कभी माफ़ियाओं का स्तुतिगान.” उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी की पार्टी का एक सदस्य आखिरकार एक माफिया अतीक अहमद की तारीफ क्यों कर रहा है?
बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और जद(एस) के बीच त्रिकोणीय जंग है. कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…