देश

Atiq-Ahsraf Shot Dead: तीन शूटर…जमीन पर गिरे दो लोग…कॉल्विन अस्पताल के सामने रीक्रिएट हुआ अतीक-अशरफ की हत्या का सीन

Atiq-Ahsraf Shot Dead: माफिया ब्रदर्स की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और हत्यारों से पूछताछ की जा रही है. प्रयागराज पुलिस ने गुरुवार को कॉल्विन अस्पताल के सामने क्राइम सीन रीक्रिएट किया. इसी अस्पलात के बाहर ही माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पुलिस कस्टडी में उस वक्त कर दी गई थी, जब दोनों को पुलिस मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी. यहां फर्जी पत्रकार बनकर आए तीन हमलावरों ने माफिया ब्रदर्स पर बड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी.

पुलिस ने अस्पताल के बाहर क्राइम सीन रीक्रिएट किया. न्यायिक आयोग के सदस्यों ने घटना स्थल पर गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के सीन के रीक्रिएट किया. क्राइम सीन रिक्रिएशन में पुलिस ने 15 अप्रैल को हुई पूरी घटना को जस का तस दोहराया गया. इस दौरान दिखाया गया कि पुलिस अपने साथ अतीक और अशरफ (नकली अतीक और अशरफ) को लेकर जाती है, दोनों एक ही हथकड़ी से बंधे हैं और ‘अतीक’ की सुरक्षा में तैनात तमाम पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी भी परिसर में मौजूद हैं. पुलिस की सुरक्षा में आगे बढ़ रहे ‘अतीक’ और ‘अशरफ ‘से मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछना शुरु किया. इतने में ही तीन हमलावरों ने तोबड़तोड़ गोलियां दागना शुरू कर दिया. गोली लगते ही माफिया ब्रदर्स जमीन पर गिर जाते हैं. तो वहीं इसके तुरंत बाद ही हमलावर खुद को सरेंडर कर देते हैं.

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के सदस्यों ने प्रयागराज में काल्विन अस्पताल पहुंचे, जहां 15 अप्रैल को गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी. आयोग के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर वारदात के हर एंगल को समझा. आयोग के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों से भी बात की व तमाम तथ्य पता लगाने की कोशिश की. माफिया अतीक की पत्नी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. वहीं उसकी देवरानी व अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार है. पुलिस दोनों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है. दोनों महिलाएं उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago