खेल

RCB vs PBKS: डु प्लेसिस-कोहली की पारी, सिराज की खतरनाक गेंदबाजी, RCB ने पंजाब को 24 रनों से हराया

PBKS vs RCB, 27th Match: टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करेत हुए आरसीबी ने 175 रन का लक्ष्य पंजाब के सामने रखा. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम बुरी तरह फ्लॉप रही. हालांकि अंतिम ओवरों में एक बार फिर मैच का पासा पलटा मगर अंत में जीत आरसीबी की झोली में आई. इस जीत में गेंद से सबसे बड़ा रोल रहा मोहम्मद सिराज का जो कहर बनकर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों पर बरसे. पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रन पर सिमट गई.

सिराज के सामने पंजाब का सरेंडर

बैंगलोर की इस सीजन में ये तीसरी जीत है, जबकि पंजाब किंग्स की तीसरी हार है. सिराज ने अपने 4 ओवर में महज 21 रन देकर चार विकेट चटकाए. अंतिम ओवरों में जब मैच का पासा पलटा वहां भी सिराज की खतरनाक गेंदबाजी टीम के काम आई और उन्होंने आरसीबी की मैच में वापसी कराई.

RCB ने बनाए थे 174 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए. टीम की ओर से फाफ डु प्लेसिस और  विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच 137 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. हालांकि टीम एक बड़ा टोटल सटे करने में नाकाम रही. मगर आरसीबी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया.

कोहली-डुप्लेसी की पार्टनरशिप

पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने धमाकेदार शुरुआत की. फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली की जोड़ी ने एक बड़ी साझेदारी की. इस शतकीय पार्टनरशिप के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए. बता दें डेथ ओवर्स में RCB की पारी लड़खड़ा गई और यही वजह है कि टीम बड़े टोटल तक नहीं पहुंच पाई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

2 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

3 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

4 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

5 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

6 hours ago