देश

आ गई फैसले की घड़ी? कर्नाटक में एक और ब्रेकफास्ट मीटिंग, शिवकुमार ने सिद्दारमैया को बुलाया

Karnataka political Crisis: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर आज कोई बड़ा ऐलान हो सकता है. सीएम सिद्दारमैया आज सुबह अपने डिप्टी डीके शिवकुमार के आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग करने वाले हैं. दोनों नेताओं के बीच तीन दिन बाद नाश्ते पर यह तीसरी मुलाकात होगी. पिछली बार शिवकुमार मुख्यमंत्री आवास गए थे, वहीं आज सिद्दारमैया अपने डिप्टी के घर पर मिलने वाले हैं.

ब्रेकफास्ट मीटिंग को लेकर कैसी चर्चा?

इस दूसरी ब्रेकफास्ट मीटिंग को लेकर सिद्दारमैया ने कहा कि उन्हें औपचारिक आमंत्रण मिलते ही वे पहुंच जाएंगे. उधर डीके शिवकुमार ने सोमवार शाम एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को मंगलवार सुबह अपने घर नाश्ते के लिए आमंत्रित किया है, ताकि ‘कर्नाटक से किए वादों को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों को मज़बूत किया जा सके’.

खरगे ने क्या दिया संदेश?

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार शाम साफ तौर पर संकेत दिया कि अब दो साल पुराने ‘पावर-शेयरिंग फार्मूले’ को लागू करने का समय आ गया है. खड़गे ने दोनों नेताओं को साफ कहा कि 2023 में उनकी मौजूदगी में कार्यकाल के बंटवारे को लेकर जो बात तय हुई थी, उसे अब सम्मान दिया जाना चाहिए.

नेतृत्व परिवर्तन में कहां फंसा पेंच?

सूत्रों के अनुसार, अगले 15 दिनों में डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाकर केंद्रीय नेतृत्व उनसे ‘ट्रांजिशन टाइमलाइन’ पर अंतिम बातचीत कर सकता है. हालांकि राहुल गांधी इस समय कार्यकाल के बीच में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं बताए जा रहे हैं, जो इस पैकेज का सबसे बड़ा पेच है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की एक और पहल! देशभर के राजभवनों के नाम बदले; केंद्र ने जारी किया आदेश

क्या है Karnataka के 2.5 साल का पचड़ा?

दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक (Karnataka Election) में कांग्रेस की जीत के बाद डीके शिवकुमार का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे थे. हालांकि, पुराने नेता सिद्दारमैया ने इसपर विटो लगा दिया था. इसके बाद दोनों पक्षों में 2.5 साल के लिए समझौता हुआ था. अब इसी के आधार पर डीके शिवकुमार के समर्थ अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

42 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago