देश

कर्नाटक नदी हादसा: 8 की मौत, पीएम मोदी समेत राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. यह घटना भटकल के पास टट्टेहकालू बीच और अलवेकोडी नदी क्षेत्र में हुई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

सीपियां इकट्ठा करते समय बढ़ा पानी

जानकारी के अनुसार, करीब 14 लोग नदी के पास सीपियां इकट्ठा करने गए थे. सुबह लगभग 10:30 बजे अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया. इसी दौरान कई लोग पानी के तेज बहाव में बह गए. राहत टीमों ने कुछ लोगों को बचाया, लेकिन 8 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी.

घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं तीन लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है. तटीय सुरक्षा पुलिस नावों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है. स्थानीय मछुआरे भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं.

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी का शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (C. P. Radhakrishnan) ने भी हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.

राज्य सरकार की मदद की घोषणा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी. साथ ही उन्होंने लापता लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की.


ये भी पढ़ें: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबीं 7 महिलाएं समेत 8 लोगों की मौत, परिवार में मातम


स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी और समुद्र के किनारे सावधानी बरतने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा है कि मौसम और पानी के स्तर में अचानक बदलाव खतरनाक हो सकता है, इसलिए ऐसी जगहों पर सतर्क रहना जरूरी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

22 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

32 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago