दुनिया

लाइव इवेंट में अचानक आया डोनाल्ड ट्रंप का फोन, बोले- मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं, भारत को मेरा हैलो कहना!

Donald Trump: अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो चार दिनों के आधिकारिक भारत दौरे पर हैं. रुबियो के भारत दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अपनी स्पीच के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन रिसीव किया. बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि ‘अपनी स्पीच देने से पहले मुझे अभी एक स्पेशल गेस्ट का कॉल आया जो लाइन पर हैं. क्या आप हमें सुन सकते हैं, मिस्टर प्रेसिडेंट?’

मुझे पसंद हैं पीएम मोदी

इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं,

मुझे पता है कि आप वहां हैं और मुझे उम्मीद है कि आप एक अच्छी स्पीच देंगे. आपको हमारे देश का रिप्रेजेंटेटिव होना चाहिए, सर्जियो, लेकिन मैं बस सबको हैलो कहना चाहता हूं. मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं. मोदी बहुत अच्छे हैं. वे मेरे दोस्त हैं और मैं बस सबको बहुत-बहुत गुड इवनिंग कहना चाहता हूं. हम भारत के इतने करीब कभी नहीं रहे हैं और भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है. अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है. वे यहीं कॉल करते हैं. हम अच्छा कर रहे हैं. हम रिकॉर्ड बना रहे हैं. हमारे पास एक रिकॉर्ड इकोनॉमी है, एक रिकॉर्ड स्टॉक मार्केट है और भारत जो कुछ भी चाहता है, वह उन्हें मिलता है.

मार्को महान हैं!

अमेरिकी राजदूत ने मार्को रुबियो का जिक्र किया, जिस पर ट्रंप ने कहा, “मार्को सबसे महान हैं. उन्हें अमेरिकी इतिहास में सबसे महान विदेश सचिव के तौर पर जाना जाएगा और यह अच्छी बात है. आपके पास कुछ बड़े लोग हैं. जब आपके पास मार्को, सर्जियो होते हैं तो आपको बड़ी चीजें मिलती हैं. यह बड़ी बात है. यह अच्छा समय है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में खूनी रविवार, क्वेटा रेलवे ट्रैक पर धमाका, 23 की मौत, 47 की जख्मी

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि आप हमें अच्छे से रिप्रजेंट करेंगे और सभी लोग अपनी शाम का आनंद लें और प्रधानमंत्री मोदी से बात करना और उन्हें हैलो कहना और उन्हें यह बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं, मेरे लिए सम्मान की बात है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

1 minute ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

20 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

24 minutes ago