देश

गजब हो गया! हारा हुआ उम्मीदवार बना विधायक, बीजेपी के डीएन जीवराज के झोली में कैसे गिरी शृंगेरी की सीट?

आज जब पूरे देश की नजरें देश के पांच राज्यों केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों पर टिकी हैं, ठीक उसी वक्त कर्नाटक से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. इसे करिश्मा कहें या कानून की ताकत, लेकिन कर्नाटक की शृंगेरी विधानसभा सीट पर जो हुआ, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. साल 2023 के चुनाव में जो उम्मीदवार हार का ठप्पा लगवाकर घर बैठ गया था, आज वही शख्स आधिकारिक रूप से विधायक की शपथ लेने जा रहा है.

कैसे छिनी कांग्रेस की कुर्सी?

ये पूरा मामला किसी थ्रिलर फिल्म की तरह है. 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टी. ही. राजे गौड़ा ने बीजेपी के डी.एन. जीवराज को महज 201 वोटों के मामूली अंतर से हराया था. हार के बाद जीवराज शांत नहीं बैठे और उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 6 अप्रैल को पोस्टल बैलेट की दोबारा गिनती का आदेश दिया.

शनिवार को जब दोबारा गिनती शुरू हुई, तो जो आंकड़े सामने आए उन्होंने सबके होश उड़ा दिए. पिछली गिनती में राजे गौड़ा के पास जो पोस्टल वोट थे, उनमें से 255 वोट अवैध पाए गए. इसका नतीजा ये हुआ कि उनकी 201 वोटों की बढ़त पलक झपकते ही खत्म हो गई और बीजेपी के जीवराज आगे निकल गए.

जश्न मनाते रहे कांग्रेसी, सर्टिफिकेट ले गए जीवराज

इस ड्रामे में एक दिलचस्प मोड़ शनिवार को तब आया, जब गिनती पूरी होने से पहले ही कांग्रेस समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था. लेकिन रविवार देर रात जब आधिकारिक रिपोर्ट आई, तो बाजी पलट चुकी थी. रिटर्निंग ऑफिसर ने बीजेपी के डी.एन. जीवराज को विधिवत निर्वाचित घोषित करते हुए सर्टिफिकेट जारी कर दिया. इसके साथ ही टी. ही. राजे गौड़ा की विधायकी तत्काल प्रभाव से समाप्त हो गई.

बोखलाए राजे गौड़ा ने लगाया आरोप

हार से तिलमिलाए कांग्रेस उम्मीदवार राजे गौड़ा ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पक्ष में पड़े मतपत्रों के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है और अलग स्याही का इस्तेमाल कर उन्हें अवैध बनाया गया है. इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है, जिसमें पूर्व चुनाव अधिकारियों और बीजेपी उम्मीदवार पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ‘खेला’ हो गया: रुझानों में BJP बहुमत के पार, जहां PM मोदी ने खाई झालमुड़ी वहां भी बीजेपी आगे

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

40 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago