यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: शुरुआती कारोबार में ही सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें क्या हैं ताजा रेट्स?

Gold Silver Price Today: कमोडिटी बाजार में आज डॉलर की मजबूती के कारण सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. MCX पर सोना टूटकर 51,005 रुपये और चांदी 2,50,549 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गए हैं. कच्चे तेल के ऊंचे दामों और महंगाई की आशंकाओं ने सोने-चांदी की वैश्विक चाल पर दबाव बनाया है. विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में आई तेजी से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है.

लगभग 0.23% गिरकर 51,005 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोमवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई (gold silver latest update). गोल्ड जून फ्यूचर्स लगभग 0.23% गिरकर 51,005 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया. वहीं, चांदी जुलाई फ्यूचर्स भी करीब 0.15% गिरकर 2,50,549 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया.

असर सोने और चांदी की कीमतों पर

विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स में हल्की तेजी देखने को मिली है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है. इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं, जिससे बाजार में दबाव बना हुआ है.

4700 से 4740 डॉलर के बीच रेजिस्टेंस

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च (Prithvifinmart Commodity Research) के एक्सपर्ट मनोज कुमार जैन के अनुसार, सोने को 4632 डॉलर से 4600 डॉलर के स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है. वहीं, 4700 से 4740 डॉलर के बीच रेजिस्टेंस देखा जा रहा है. चांदी की बात करें तो इसका सपोर्ट 72 से 74.40 डॉलर के बीच है, जबकि 78.80 से 80.40 डॉलर के स्तर पर रेजिस्टेंस बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 17वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया; जानें कुल कलेक्शन

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

कार्तिगई दीपम विवाद पर VHP का हमला, तमिलनाडु सरकार पर लगाई आस्था और अदालत की अवमानना की तोहमत

Murugan Temple Controversy: तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर वीएचपी ने राज्य सरकार पर…

5 minutes ago

सब ठीक था लेकिन..! अनंत सिंह की बेटी की शादी में ये क्या हुआ? घुड़दौड़ रुकी, सांप निकला

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding News: मोकामा के नदवां में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी…

14 minutes ago

पवन सिंह पर सवाल और अक्षरा सिंह की मुस्कुराहट… जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह के नाम पर ऐसा रिएक्शन…

23 minutes ago

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: डाक सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार, 5 साल में खर्च होंगे 1,141 करोड़ रुपये; गांवों के 1.49 लाख पोस्ट ऑफिस होंगे मजबूत

Post Office Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने डाक संचालन योजना…

47 minutes ago

शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचा दामाद और हो गया बड़ा कांड! घर से गायब हुआ सबकुछ, जानें फिर क्या हुआ

Odisha News: भुवनेश्वर के नयापल्ली थाना क्षेत्र में शादी के बाद पहली बार ससुराल आए…

1 hour ago

‘गलती हो गई, माफ कर दो’, मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान कैसे गिड़गिड़या? देखें वीडियो

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आबू लेन होटल कांड के फरार आरोपी सलमान…

1 hour ago