देश

कर्नाटक में दर्दनाक हादसे से बिहार में मातम, खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत

Karnataka Quarry Accident: कर्नाटक के बेंगलुरु के दक्षिण तालुक स्थित मदपट्टना इलाके में गुरुवार सुबह एक पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हो गया. चट्टान का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिरने से कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई. कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

बिहार के थे मृतक

प्रशासन के अनुसार, हादसे के समय खदान में करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी मृतक बिहार के प्रवासी मजदूर हैं. वहीं, घायलों में कुछ स्थानीय मजदूर भी शामिल हैं. पांच गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ब्लास्टिंग के बाद चल रहा था काम

बताया जा रहा है कि हादसे से एक दिन पहले खदान में ब्लास्टिंग की गई थी. गुरुवार सुबह मजदूर करीब 40 फीट गहराई में खुदाई और ड्रिलिंग का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ऊपर से विशाल चट्टान टूटकर गिर गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले किसी तरह की चेतावनी नहीं मिली और सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखों देखी

मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि चट्टान गिरते ही अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आए, जबकि कई मजदूर पत्थरों के नीचे दब गए. एक मजदूर ने बताया कि वह मशीन चला रहा था और घटना स्थल से कुछ दूरी पर होने के कारण बच गया. उसके मुताबिक कई मजदूरों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत बाहर निकालना संभव नहीं था.

राहत-बचाव अभियान जारी

पुलिस, जिला प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं. भारी पत्थरों के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. मलबा हटाकर फंसे मजदूरों की तलाश की जा रही है. हादसे में खुदाई में इस्तेमाल होने वाली कई मशीनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.


ये भी पढ़ें: रामलला के डॉलर पर भी डाका, VHP की दोटूक- ‘अगर… क्या नपेंगे चंपत राय?


मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही कहा कि खदानों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना खदान मालिकों की जिम्मेदारी है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

3 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

46 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

2 hours ago