कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम
Karti P Chidambaram: कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने मंगलवार को चेन्नई कॉर्पोरेशन पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता का कहना है कि चेन्नई में कचरा प्रबंधन की खराब स्थिति, सड़कों पर घूमते आवारा कुत्ते और मवेशी, टूटे फुटपाथ और गड्ढों से भरी सड़कें शहर की पहचान बन गई हैं.
दरअसल, सोमवार शाम को नम्मा चेन्नई एक्स हैंडल द्वारा एक पोस्ट में कहा गया था, “चेन्नई के अधिकारी मई में कचरा प्रबंधन तकनीकों का अध्ययन करने के लिए यूरोप का दौरा करेंगे. विश्व बैंक स्वच्छ कचरा प्रबंधन का अध्ययन करने के लिए बार्सिलोना जैसे शहरों में चेन्नई के अधिकारियों की यात्रा का समर्थन करेगा. इससे तमिलनाडु को स्थानीय डंप यार्डों पर विरोध के बीच बेहतर समाधान अपनाने में मदद मिल सकती है.”
कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने नम्मा चेन्नई की इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए चेन्नई कॉर्पोरेशन पर तीखा हमला बोला. कार्ति पी. चिदंबरम ने कहा कि चेन्नई कॉर्पोरेशन ने पहले भी कई अध्ययन दौरे किए, लेकिन उनसे कोई ठोस बदलाव नहीं दिखा.
कांग्रेस नेता ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा, “क्या चेन्नई कॉर्पोरेशन पिछले अध्ययन दौरे से एक भी ऐसी चीज बता सकता है जो उन्होंने सीखी और लागू की हो? खराब कचरा प्रबंधन, आवारा कुत्ते और मवेशी, टूटे फुटपाथ और गड्ढों वाली सड़कें चेन्नई की पहचान हैं. शुरुआत के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर जाएं.”
जानकारी के मुताबिक, चेन्नई में कचरे के ढेर, खुले में फैली गंदगी और सड़कों की खराब हालत लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. कई इलाकों में सड़कों पर कचरे के ढेर जमा रहते हैं, जिससे दुर्गंध फैलती है और बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. साथ ही, सड़कों पर आवारा कुत्तों और मवेशियों के घूमने से पैदल यात्रियों को परेशानी होती है. इसके अलावा, क्षतिग्रस्त फुटपाथ और गड्ढों से भरी सड़कें भी लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही हैं.
इसे भी पढ़ें- Finance Bill 2025 Passed: सरकार ने लोकसभा से पारित कराया वित्त विधेयक 2025, शामिल किए गए 35 संशोधन
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…