देश

Karur Stampede Update: 110 में से 51 घायल हुए रिकवर, अस्पताल से मिली छुट्टी

Karur Stampede Update: तमिलनाडु के करूर में टीवीके की चुनावी रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 110 लोग घायल हुए. ताजा जानकारी के मुताबिक, 110 में से 51 घायल पूरी तरह रिकवर हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

जिला कलेक्टर एम थंगावेल के अनुसार, इस घटना में 41 लोगों की मौत हुई, जिनमें 18 महिलाएं, 13 पुरुष, 5 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवारों को सौंप दिए गए.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए और घायलों को 1 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की. सांसद कनिमोझी करुणानिधि और करूर विधायक सेंथिल बालाजी ने पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें 10-10 लाख के चेक सौंपे.

फिलहाल, 59 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. 51 घायल लोग करूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में, दो अमरावती अस्पताल में, पांच अंजया अस्पताल में और एक अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए चिकित्सा कर्मचारियों को उच्च-गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं.

इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की थी. पीएम मोदी ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुखद घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपए देने को कहा था. इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी गई थी.

इसे भी पढ़ें-एशिया कप में पाकिस्तान से जीत पर पीएम मोदी का तंज; X पर छा गई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली पोस्ट

बता दें कि इस हादसे की विस्तृत जांच के लिए मुख्यमंत्री ने एक न्यायिक जांच आयोग गठित करने का भी आदेश दिया है. इस आयोग का नेतृत्व हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अरुणा जगदीशन करेंगी. आयोग को घटना की पूर्ण जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

14 minutes ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

31 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

1 hour ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

1 hour ago