Bharat Express DD Free Dish

एशिया कप में पाकिस्तान से जीत पर पीएम मोदी का तंज; X पर छा गई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली पोस्ट

PM Modi On Asia Cup: भारत के द्वारा एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त पर पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम लेकर पोस्ट किया. अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है.

PM Modi Operation Sindoor Post on India Asia Cup Win From Pakistan Goes Viral

भारत पाकिस्तान मैच पर पीएम मोदी का पोस्ट

PM Modi On Asia Cup: भारत की क्रिकेट टीम ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद पीएम मोदी का एक सोशल मीडिया पोस्ट छा गया. प्रधानमंत्री ने खेल के मैदान पर फतह को भारतीय खिलाड़ियों का ऑपरेशन सिंदूर बताया. इसके बाद क्या… उनकी पोस्ट छा गई. हालांकि, कांग्रेस ने इस ‘लिंक’ की आलोचना करते हुए इसे ध्रुवीकरण की राजनीति बताया. बावजूद, पीएम मोदी की इस पोस्ट को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है है.

एशिया कप के फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. देखते ही देखते 1 लाख से अधिक रीट्वीट्स और 2.5 करोड़ इम्प्रेशंस हासिल कर लिए. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में भारत के ऑपरेशन का जिक्र करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी थी.

क्या था पीएम मोदी का पोस्ट?

जैसे हू बीती रात घड़ी का कांटा 12 के पार गया. ठीक उसे समय भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में फतह हासिल कर ली. इसके बाद से देश में जश्न मनाया जाने लगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट, मीम, ट्रोल की भरमार हो गई. इसी दौरान पीएम मोदी ने भी खिलाड़ियों और देश को बधाई देते हुए लिखा ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! नतीजा वही – भारत जीत गया. हमारे क्रिकेटरों को बधाई.’

अब तक पीएम मोदी के पोस्ट पर क्रिकेट प्रेमियों का रिएक्शन आ रहा है. सोमवार शाम 6 बजे तक उनकी पोस्ट पर 25 हजार कमेंट, 1 लाख 10 हजार रिट्वीट, 4 से अधिक लाइक और 2.8 करोड़ से अधिक इम्प्रेशंस आ चुके हैं.

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

मोदी के इस पोस्ट पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आईं. कई राजनीतिक नेताओं ने इस जीत को राष्ट्रीय गौरव का क्षण बताया, जबकि विपक्षी दलों ने मोदी की आलोचना की. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा क्रिकेट का उपयोग अपनी ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए कर रही है.

एशिया कप फाइनल के हाइलाइट

एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार खिताब जीता. तिलक वर्मा के नाबाद 69 रन और कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी ने पाकिस्तान को 146 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद भारत ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

  • भारत की 9वीं एशिया कप खिताब जीत
  • तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन बनाए
  • कुलदीप यादव ने 4/30 के आंकड़े दर्ज किए
  • भारत ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया

पीएम मोदी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाले ट्वीट पर सार्वजनिक समर्थन की यह लहर लोकप्रिय जनभावना को दर्शाती है लोगों ने पाकिस्तान पर जीत और ‘न्यू इंडिया’ की छवि के साथ तुरंत जोड़ा. यह पोस्ट एक ऑनलाइन मार्कर बन गई, जो सार्वजनिक जुड़ाव को दर्शाती है. हालांकि कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने पीएम मोदी की प्रशंसा शैली पर सवाल उठाया, लेकिन नेटिज़न्स से मिला सशक्त समर्थन बताता है कि जनता ने इसे पाकिस्तान पर एक करारा तंज और राष्ट्रीय गौरव का क्षण माना.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read