देश

Kashmir Terror Attack: बिहार के आईबी ऑफिसर की पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर आतंकियों ने कर दी हत्या….हैदराबाद में थे तैनात

Kashmir Terror Attack: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर को हिलाकर रख देने वाले आतंकी हमले में हैदराबाद के एक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी की उनकी पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई. आईबी अधिकारी की पहचान मनीष रंजन के रूप में हुई है, जो पारिवार के साथ छुट्टियों पर कश्मीर आए थे. बिहार के मूल निवासी रंजन पिछले दो वर्षों से आईबी के हैदराबाद कार्यालय के मंत्री विभाग में काम कर रहे थे. जब अनंतनाग जिले के बैसरन क्षेत्र में हमला हुआ, तब वे अपने परिवार के साथ लीव ट्रैवल कन्सेशन (एलटीसी) ट्रिप पर थे.

एक नौसनेना अधिकारी की भी हत्या

वहीं भारतीय नौसेना के एक युवा अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, जिनकी हाल ही में 19 अप्रैल को शादी हुई थी, वह अपने हनीमून के लिए कश्मीर गए थे. आतंकी हमले में विनय भी मारे गए. वे कोच्चि में तैनात थे. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों ने हमले का तुरंत जवाब दिया. चिकित्सा दल को तुरंत तैनात किया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच हताहतों को निकालने का काम शुरू किया गया. हमलावरों का पता लगाने के लिए आसपास के जंगली इलाकों में समन्वित संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया.

सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और जांच जारी है

जम्मू-कश्मीर में हुए सबसे भयानक हमलों में से एक यह आतंकी हमला मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जब पहलगाम के बैसरन मैदान में वर्दी पहने आतंकवादियों के एक समूह ने पर्यटकों पर गोलियां चलाईं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए इस आतंकी हमले में अब तक कम से कम 27 लोगों के मारे जाने की आशंका है. सूत्रों के अनुसार, हमले में यूएई और नेपाल के दो विदेशी नागरिक भी मारे गए हैं.


ये भी पढ़ें: ‘लग्जरी गाड़ियों का शौक…सुरक्षा में लश्कर के दहशतगर्द’, जानें कौन है सैफुल्लाह खालिद, जिसने पहलगाम अटैक की रची साजिश


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago