देश

कठुआ में एनकाउंटर: सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, 4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

J&K News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के राजबाग इलाके में 27 मार्च से चल रही मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया है. इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के 4 जवान शहीद हो गए. इनमें 3 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के थे. ये जवान गुरुवार को घायल हुए थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

शहीद होने वाले जवानों में तारिक हुसैन, जसवंत सिंह और बलविंदर सिंह शामिल हैं. चौथे जवान की पहचान अभी सामने नहीं आई है. घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज (JMC) रेफर किया गया था. एनकाउंटर में DSP धीरज सिंह समेत 4 अन्य जवान घायल हुए हैं. उनका इलाज उधमपुर के सैन्य अस्पताल में चल रहा है.

9 आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, राजबाग के जखोले गांव में करीब 9 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया. एनकाउंटर के दौरान 7 जवान घायल हो गए थे.

सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) से जुड़े थे. शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक बार फिर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सेना, BSF, CRPF और SOG की संयुक्त टीम इलाके में थर्मल इमेजिंग, ड्रोन, हेलिकॉप्टर, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद से आतंकियों की तलाश कर रही है.

23 मार्च से चल रहा ऑपरेशन

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, 23 मार्च को हीरानगर सेक्टर में आतंकियों के एक ग्रुप को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था. हालांकि, वे वहां से भागने में सफल रहे. माना जा रहा है कि यही आतंकी बाद में सान्याल से जखोले गांव पहुंचे.

हीरानगर सेक्टर से यह गांव करीब 30 किमी दूर है. जैसे ही सुरक्षाबलों को जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत इलाके को घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई. इस दौरान दो और सैनिक घायल हुए, जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाके में अभी भी सुरक्षा बलों की सख्ती बनी हुई है. ऑपरेशन जारी है और अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है.


ये भी पढ़ें- सांसद इंजीनियर राशिद को संसद सत्र में भाग लेने के लिए 4 लाख जमा करने का आदेश


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

7 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

10 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago