लीगल

सांसद इंजीनियर राशिद को संसद सत्र में भाग लेने के लिए 4 लाख जमा करने का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर को चार लाख रुपए जमा करने का निर्देश दिया है. जेल प्रशासन द्वारा मांगी गई राशि के 50 फीसदी है. कोर्ट ने यह राशि तीन.सप्ताह में जमा करने को कहा है. जेल प्रशासन ने संसद में भाग लेने के लिए 8.74 लाख रुपये जमा करने को कहा है. राशिद इंजीनियर पैसा जमा करने के बाद ही संसद सत्र में भाग ले पाएंगे. कोर्ट 19 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

राशिद इंजीनियर ने अपनी अर्जी में अपने खर्च पर संसद में भाग लेने की अनुमति से संबंधित लगाई गई शर्ते को हटाने की मांग की है. पिछली सुनवाई में राशिद इंजीनियर की ओर से पेश वकील ने कहा कि मुझे बताया गया कि संसद सत्र में भाग लेने के लिए मुझे प्रतिदिन 1.4 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि क्या कोर्ट सरकार द्वारा वहन की जाने वाली राशि निर्धारित करेगा? कोर्ट ने पूछा क्या आपकी अपील में इस मुद्दे को निपटाया जा सकता है.

बिना किसी देरी के जाएगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति देते समय कहा है कि जेल से बाहर रहने के दौरान राशिद को मोबाइल फोन या लैंडलाइन का इस्तेमाल करने या मीडिया से बातचीत करने की इजाजत नहीं होगी. जस्टिस चंद्रधारी सिंह ने अपने आदेश में कहा कि संसद भवन में अपीलकर्ता को संसद सुरक्षा मार्शल की हिरासत में सौंपा जाएगा, जो उन्हें लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने और संसद भवन के भीतर उपलब्ध अन्य सुविधाओं कम उपयोग करने की अनुमति देंगे. लोकसभा सत्र समाप्त होने के बाद, उन्हें वापस जेल सुरक्षा दल को सौंप दिया जाएगा, जो सीधे जेल लेकर जाएंगे, बिना किसी देरी के. अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि हर दिन लोकसभा की कार्यवाही समाप्त के बाद इंजीनियर राशिद को वापस जेल लाया जाए और जेल नियमों के अनुसार भले ही यह आधिकारिक समय के बाद हो, उन्हें जेल में दाखिल किया जाए.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने सुखदेव पहलवान की रिहाई पर देरी के लिए दिल्ली सरकार को फटकारा

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 minute ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

13 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

17 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

44 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

46 minutes ago