AI IMAGE
Kathua Espionage Honeytrap Case: सोशल मीडिया पर ‘प्यार’ का झूठा झांसा देकर युवाओं को गद्दारी के रास्ते पर धकेलने का एक बेहद खौफनाक और हाई-टेक मामला सामने आया है. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने एक सनसनीखेज जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 24 साल के एक ट्रक ड्राइवर अमन को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के हनीट्रैप में फंसकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए कठुआ के रामबाग पुलिस स्टेशन में सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923 की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े करने वाली हैं. आरोपी अमन पाकिस्तानी हैंडलर्स के प्यार भरे दावों और झांसों में ऐसा उलझा कि उसे सही-गलत का फर्क ही भूल गया.
मामला सिर्फ फोन पर सेना की फोटो भेजने तक सीमित नहीं था. पाकिस्तानी हैंडलर्स ने अमन को मात्र 20,000 रुपये दिए और उसके बदले में उसके घर के बाहर एक हाई-टेक SIM-powered 4G CCTV कैमरा लगवा दिया. यह कैमरा सीमावर्ती इलाके से गुजरने वाली एक बेहद संवेदनशील और अहम सड़क पर नजर रखने के लिए लगाया गया था.
पहले जासूस खुद सेना की तस्वीरें लेते थे या लिखकर जानकारी भेजते थे, जिसमें समय लगता था और पकड़े जाने का खतरा ज्यादा रहता था. लेकिन इस बार दुश्मनों ने जासूसी का पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट तरीका अपनाया:
लाइव स्ट्रीमिंग: इस कैमरे में एक एक्टिव मोबाइल सिम कार्ड लगा था, जिसे किसी वाई-फाई या ब्रॉडबैंड की जरूरत नहीं थी.
सीधा पाकिस्तान फीड: कैमरे के जरिए भारतीय सेना के काफिलों, तोपखाने की आवाजाही और रसद ले जाने वाले वाहनों का पल-पल का लाइव वीडियो एनक्रिप्टेड फॉर्मेट में सीधे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के पास पहुंच रहा था.
बिना किसी ऑपरेटिव के नजर: इसका सबसे खतरनाक पहलू यह था कि पाकिस्तानी हैंडलर्स को बॉर्डर पार बैठे-बैठे ही भारतीय सेना की हर हलचल की लाइव विजिबिलिटी मिल रही थी.
कठुआ पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अमन को धर दबोचा. उसके पास से उसका मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए हैं.
अब एजेंसियां इस बात की कड़ाई से जांच कर रही हैं कि क्या सीमावर्ती इलाकों में इस तरह के और भी सिम-आधारित कैमरे लगाए गए हैं? साथ ही अमन के संपर्क में आए अन्य स्थानीय लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. इस खुलासे के बाद से पूरे सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: एबीवीपी की DUSU में जीत ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा में युवाओं का भरोसा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…
YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…