रिपोर्ट – रजनीश कुमार
बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े एक आतंकी नेटवर्क के स्लीपर सेल से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर इलाके में की गई. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अहद के रूप में हुई है.
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी के पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर राणा हुनेन उर्फ राणा हुसैन से संपर्क में होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बातचीत होती थी. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी का संपर्क सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था.
पुलिस के अनुसार, राणा हुनेन को पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ बताया जाता है. इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने मोहम्मद अहद की गतिविधियों पर नजर रखी और फिर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी बरामद किया है. अब इस फोन की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें किन लोगों से बातचीत हुई थी और किस तरह की जानकारी साझा की गई थी.
कटिहार सदर के SDPO सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस और जांच एजेंसियां आरोपी के संपर्कों, उसकी गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं.
फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. एजेंसियों की कोशिश है कि यह पता लगाया जाए कि आरोपी किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा था या नहीं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे.
सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और आने वाले दिनों में जांच के आधार पर और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- ‘राम मंदिर से भी बड़ी चोरी’ मौलाना शहाबुद्दीन ने खोली वक्फ बोर्ड की पोल, सीएम योगी को लिखा पत्र
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…
Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…
दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…
Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…
Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…