Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

katihar news

कटिहार में NIA और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.

कटिहार पुलिस लाइन के अंदर कई दिनों से रह रहे एक फर्जी सिपाही सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया है. खुद को अररिया का जवान बताने वाले इस ठग के बैग से पुलिस की वर्दी, जूते और गृह मंत्री के कार्यक्रम का वीआईपी ड्यूटी कार्ड मिला है.

कटिहार के एक आईटीआई कॉलेज में छात्रों ने फॉर्म भरने, अटेंडेंस बनवाने और परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर ₹3600-₹3600 वसूले जाने का आरोप लगाया है. छात्रों का दावा है कि बिना रसीद पैसे लिए गए, जबकि कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है.

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार में कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी के पास बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 5 एक ही परिवार के हैं. जानें पूरी रिपोर्ट और सरकारी सहायता की जानकारी.

शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाले दूल्हे को कटिहार पुलिस ने मंडप की जगह जेल पहुंचा दिया. समस्तीपुर से बारात लेकर आए निकेश को लगा था कि उसकी धमकियां काम कर गईं, लेकिन लड़की के परिवार ने एक फिल्मी जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़वा दिया.

कटिहार पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में सभी पुरुष हैं, शादी समारोह से लौटते वक्त कार ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे यह हादसा (Accident) हो गया.

कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के लछोर चौक के पास झाड़ियों में पड़ी एक अज्ञात वस्तु अचानक से फट गई, जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए हैं.

केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह इन दिनों भागलपुर से किशनगंज तक हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं. इस दौरान उन्होने कहा कि लव जिहाद पहले सिर्फ लड़कियों के साथ ही होता था, लेकिन अब ये लड़कों के साथ भी हो रहा है.