देश

Kaushambi: कौशांबी में हिंदू महासभा ने लगाया चंगाई सभा में बहला फुसला कर धर्मांतरण का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

Kaushambi: कौशांबी के पिपरी कोतवाली इलाके के मोहम्मदपुर गांव में धर्मांतरण को लेकर हिंदू महासभा ने शिकायत की है. बताया जा रहा है कि पिछले कई सालों से मोहम्मदपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा है. इस सभा में बीमार लोगों का इलाज करने की बात कही जा रही है. सप्ताह में प्रत्येक रविवार को इस सभा का आयोजन किए जाने की सूचना है.

हिंदू महासभा ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

मोहम्मदपुर गांव में आयोजित होने वाली सभा से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दुआ और दवा के नाम पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने चंगाई सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही इसकी शिकायत क्षेत्राधिकारी चायल से की है. उन्होंने जल्द से जल्द इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की मांग की है.

क्या है मामला

कौशांबी में हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ला के साथ महासभा के कई सारे कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पहुंच कर शिकायती पत्र दिया. पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि कौशांबी के पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव में कुछ लोग दवा और दुआ करने के नाम पर लोगों को बहला फुसला कर उनका धर्म परिवर्तन करते हैं. इन लोगों द्वारा आयोजित चंगाई सभा में पीड़ित महिलाओं और परिवार वालों को बुलाकर उनका जबरन धर्मांतरण कराया जाता है.

इसे भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में जल्द चार्जशीट दाखिल कर सकती है पुलिस, अमेरिकी क्राइम शो ‘डेक्सटर’ से प्रेरित हुआ था आफताब

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस ने सभी संभावित सबूत इकट्ठे कर

जिले में कई जगहों पर इस तरह की सभाओं का आयोजन

इस मामले के संज्ञान में आने के बाद से यह बताया जा रहा है कि जिले में कई दूसरी जगहों पर भी इसी प्रकार की चंगाई सभा को आयोजित कर पीड़ित परिवारों का धर्मांतरण कराने का सिलसिला जारी है. सोशल मीडिया में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं वेद प्रकाश सत्यार्थी, अवधेश शुक्ला आदि ने चंगाई सभा का वीडियो भी वायरल किया है. मिली जाकारी के मुताबिक मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

8 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

18 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago