देश

पेपर लीक पर संसद में घमासान! विपक्ष ने सरकार को घेरा, धर्मेंद्र प्रधान से की इस्तीफे की मांग

KC Venugopal In Parliament: देशभर में पेपर लीक के बढ़ते मामलों की गूंज अब संसद तक पहुंच चुकी है . राजधानी दिल्ली में मौजूद जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बीच मानसून सत्र की शुरुआत हुई. लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने स्थगन प्रस्ताव लाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाब मांगा. वेणुगोपाल ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के मुद्दे पर भी सत्ता पक्ष को घेरा.

केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कथित पेपर लीक मामलों पर सदन में बयान देने की मांग की.

वेणुगोपाल ने कहा कि शिक्षा मंत्री परीक्षा विवादों की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दें. उन्होंने सरकार से नीट, सीबीएसई, परीक्षा संबंधी आत्महत्याओं और शिक्षा क्षेत्र के संकट पर चर्चा कराने की मांग की. साथ ही, प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दर्ज सभी मामले वापस लेने की भी मांग की.

कार्रवाई न होने का आरोप

केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामलों में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों, कोचिंग सिंडिकेटों और अधिकारियों के खिलाफ कोई प्रभावी गिरफ्तारी नहीं हुई. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि कथित धांधली के बावजूद दोषियों पर सार्थक कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की लगातार विफलताओं के बावजूद शिक्षा मंत्री अपने पद पर बने हुए हैं. उनका कहना था कि मंत्री को पद पर बनाए रखना जनता के प्रति जवाबदेही के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें- TMC सांसद कल्याण बनर्जी मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड, महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी

इस बीच,सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने केंद्र को चेतावनी दी कि छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा. उन्होंने दावा किया कहा कि 20 जुलाई का प्रदर्शन सिर्फ एक ट्रेलर था.
रांका ने दावा किया कि आने वाले दिनों में लाखों लोग दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे.

(यह खबर सौम्या सिंह ने लिखी है. सौम्या भारत एक्सप्रेस में इंटर्न के रूप में काम कर रही हैं.)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

8 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

16 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

50 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago