देश

‘कार्रवाई भी, खरीदारी भी!’ केडीएमसी मेयर हर्षाली चौधरी का फेरीवालों से शॉपिंग का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा

अभिषेक पांडे/मुंबई


Kalyan Railway Station Traffic: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) की नवनियुक्त महापौर हर्षाली चौधरी का सड़क किनारे अवैध फेरीवालों से सामान खरीदने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. एक तरफ जहां मनपा प्रशासन शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए फेरीवालों पर कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ खुद महापौर के इस रवैये ने एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक विवाद को जन्म दे दिया है. कांग्रेस ने इसे मनपा की दोहरी नीति करार दिया है.

कल्याण-डोंबिवली (KDMC) की मेयर हर्षाली चौधरी का सड़क किनारे अवैध फेरीवालों से सामान खरीदने का वीडियो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया है. चूंकि मनपा इस समय शहर में फेरीवालों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है, इसलिए मेयर के इस कदम को कांग्रेस और स्थानीय नागरिकों ने विरोधाभासी बताया है.

कांग्रेस नेता कांचन कुलकर्णी ने मेयर पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए शहर में फेरीवालों के लिए एक स्थाई और वैध ‘हॉकर्स जोन’ बनाने की मांग की है.

अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

केडीएमसी की महापौर हर्षाली चौधरी का सड़क किनारे फेरीवालों से खरीदारी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है. हाल ही में हुई मनपा की पहली महासभा में अवैध फेरीवालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का प्रस्ताव पास हुआ था, जिसके बाद शहर में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया.

ऐसे में शहर की प्रथम नागरिक द्वारा ही नियमों का उल्लंघन करने वाले फेरीवालों से खरीदारी करने पर मनपा की ‘कार्रवाई और खरीदारी’ की दोहरी नीति पर जनता सवाल उठा रही है (Kalyan Railway Station Traffic).

फेरीवालों के लिए वैध ‘हॉकर्स जोन’ बनाएं

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से कल्याण रेलवे स्टेशन मार्ग पर फेरीवालों के कब्जे से रोजाना भारी ट्रैफिक जाम रहता है. जनप्रतिनिधियों का ऐसा व्यवहार मनपा की कार्रवाई के असर को कमजोर करता है. इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है. कांग्रेस की नगरसेवक और विरोधी पक्ष नेता कांचन कुलकर्णी ने महापौर पर सीधा निशाना साधते हुए इसे उनका विरोधाभासी रवैया बताया.

उन्होंने कहा कि जब महापौर खुद नियमों की धज्जियां उड़ाएंगी, तो आम नागरिकों को कैसे रोका जा सकता है. कुलकर्णी ने मांग की कि कल्याण-डोंबिवली में फेरीवालों के लिए एक वैध ‘हॉकर्स जोन’ बनाया जाए, ताकि उनकी आजीविका भी बची रहे और शहर को जाम से मुक्ति मिले.

यह भी पढ़ें:  CBI के बाद अब ED की एंट्री: CGPSC घोटाले में पूर्व परीक्षा नियंत्रक और पूर्व सचिव के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

13 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago