लीगल

Religare Money Laundering Case: पूर्व चेयरपर्सन रश्मि सलूजा समेत 5 को ईडी कोर्ट का समन, 180 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप

Religare Money Laundering Case: ईडी ने रेलिगेयर इंटरप्राइजेज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के पूर्व प्रमोटर्स पर शिकंजा कसा है. ईडी की विशेष अदालत ने रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की पूर्व चेयरपर्सन रही रश्मि सलूजा सहित पांच लोगों के खिलाफ समन जारी किया है. इसके अलावे पूर्व प्रेसिडेंट निशांत सिंघल, पूर्व सीएफओ नितिन अग्रवाल को भी समन जारी कर कोर्ट में पेश होने को कहा है. वैभव गवली और वेणुगोपाल को भी कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया है. कोर्ट ने सभी को11 जून को पेश होने का निर्देश दिया है.

ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने यह समन जारी किया है. रश्मि सलूजा सहित पांच अन्य पर करीब 180 करोड़ रुपए का ईएसओपी से जुड़ी 179.54 करोड़ रुपए की साजिश रची गई थी.

सार्वजनिक धन के नुकसान से वित्तीय स्थिरता पर पड़ता है असर- कोर्ट

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आर्थिक अपराधों से सार्वजनिक धन की भारी नुकसान होता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है. ऐसे अपराध देश की वित्तीय स्थिरता और आर्थिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है. ईडी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 2024 में कथित आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया था. अभियोजन पक्ष के शिकायत के मुताबिक जांच में सामने आया है कि बर्मन परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत कुछ आरइएल अधिकारियों की इशारे पर दर्ज किया गया था.

ईडी जांच में यह भी पता चला है कि  आरोपियों ने खासकर रश्मि सलूजा के पक्ष में ईएसओपी अलॉटमेंट पर  रेगुलेटरी आपत्तियों को दूर करने के लिए अनाधिकृत कानूनी राय ली गई थी.

ये भी पढ़ें: UAPA केस में माधेश शंकर उर्फ अब्दुल्ला को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत, 4 साल 9 महीने बाद जेल से आएगा बाहर

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

5 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

30 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

48 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago