देश

केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी, कहा-‘आप’ कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे भाजपाई

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जा रहा है. इसे लेकर केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है.

चिट्ठी में केजरीवाल ने कुछ मांगे भी रखी हैं. चिट्ठी में केजरीवाल ने लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं. चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें. ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस वालों को तुरंत सस्पेंड किया जाए. हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए.

यहां बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा एक फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया. इस पोस्ट के माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाए गए. पोस्ट में लिखा गया कि भाजपा के गुंडे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से रोकने के लिए लगातार जानलेवा हमला कर रहे हैं. पत्रकारों पर भी हमला हो रहा है. भाजपा हिंसा के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन दिल्ली के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं, वे झाड़ू का बटन दबाकर उन्हें बुरी तरह पराजित करेंगे.

वहीं, एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “लीजिए. अमित शाह को गाना गाते हुए और नाचते हुए देश के युवाओं से भी डर लगने लगा है. जब किसी सत्ता को युवाओं से डर लगने लगे, तो ये इस बात के लक्षण होते हैं कि ये सत्ता के आखिरी दिन हैं.”

नई दिल्ली विधानसभा सीट जहां चौथी बार अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं. इनके सामने भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित हैं. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है. तीनों पार्टी के प्रत्याशी दावा कर रहे हैं कि जीत उनकी होनी तय है. 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. 8 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर परिणाम आएंगे.


इसे भी पढ़ें- Delhi Assembly Election 2025: जानें एस. जयशंकर ने क्यों कहा कि Delhi के बारे में विदेश में बताने में आती है शर्म


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago