मनोरंजन

शूटिंग पूरी होने के बाद भी संजय दत्त और सलमान खान की ये फिल्म आज तक नहीं हुई रिलीज, जानें इसकी वजह

Salman khan Sanjay Dutt Movie: 90 के दशक में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मल्टी-स्टार कास्ट वाली फिल्मों का खासा क्रेज था. इन फिल्मों में एक से ज्यादा हीरो होते थे, जिन्हें सफलता की गारंटी माना जाता था. संजय दत्त और सलमान खान उस दौर के दो बड़े सितारे थे, जो अक्सर साथ में स्क्रीन पर नजर आते थे. इनकी फिल्में जैसे ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’, ‘ये है जलवा’, ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘रेडी’ हिट रही. हालांकि, उनकी एक फिल्म ऐसी है जिसकी शूटिंग तो पूरी हो गई, लेकिन आज तक रिलीज नहीं हो पाई और ये फिल्म थी ‘दस’.

‘दस’ फिल्म की शूटिंग और संगीत (Salman khan Sanjay Dutt Movie)

1997 में संजय दत्त, सलमान खान और रवीना टंडन स्टारर फिल्म ‘दस’ में भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में नजर आने वाले थे. फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे, खासकर ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’, जो आज भी जोश भर देता है. शंकर-एहसान-लॉय ने इस गाने से अपना संगीत निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया था और यह गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है.

यह भी पढ़ें: Aamir Khan Love Life: दो बार तलाक के बाद एक बार फिर आमिर खान की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री! घरवालों तक पहुंची बात

निर्देशक मुकुल आनंद की मृत्यु

फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी, लेकिन एक बड़ा हादसा हुआ. जब फिल्म की टीम यूटा में शूटिंग कर रही थी, निर्देशक मुकुल आनंद को अचानक स्ट्रोक आया और उनकी मृत्यु हो गई. फिल्म के लिए यह एक बड़ी त्रासदी थी. मुकुल आनंद का असामयिक निधन फिल्म की रिलीज को प्रभावित करने वाला बड़ा कारण बना.

फिल्म का नाम और आगे की घटनाएं (Salman khan Sanjay Dutt Movie)

फिल्म का शीर्षक ‘दस’ नितिन मनमोहन देसाई के पास था. हालांकि, मुकुल आनंद की मृत्यु के बाद फिल्म का भविष्य अधर में लटक गया. बाद में 2005 में इसी नाम से एक और फिल्म रिलीज हुई, जिसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, जायद खान, शिल्पा शेट्टी, ईशा देओल, दीया मिर्जा और राइमा सेन ने अभिनय किया. इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था और यह मुकुल आनंद को श्रद्धांजलि देने के रूप में बनाई गई थी.

Uma Sharma

Recent Posts

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

1 minute ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

23 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

23 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

48 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

58 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

1 hour ago