लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी. इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है. आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा. और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.
इस सप्ताह पुरानी चल रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है. हफ्ते के उत्तरार्ध में यात्राओं के योग बन सकते हैं, व्यर्थ के खर्चे उत्पन्न हो सकते हैं तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है. बाद में स्थिति सामान्य होने लगेगी. नौकरी कर रहे जातकों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. धन को लेकर हफ्ता बढ़िया कहा जा सकता है. स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा.
इस सप्ताह जीवनसाथी से किसी प्रकार के लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. नए लोगों से मेल मिलाप होने की संभावना बन सकती है. धन लाभ प्राप्ति के अच्छे योग उभर कर सामने आ सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीक-ठाक बना रहेगा. पति-पत्नी के मध्य आपसी स्थितियों में मजबूती देखने को मिल सकती है. नौकरी कर रहे जातकों का कार्यभार बढ़ने की संभावना बन सकती है.
इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए अच्छा व्यतीत हो सकता है, प्रमोशन तथा सैलरी इन्क्रीमेंट इत्यादि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, अतः ध्यान दें. संतान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान हो सकता है. हफ्ते के अंत में कुछ व्यर्थ के खर्चे तथा यात्रा परेशान कर सकते हैं. लोगों से वार्तालाप के समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा समस्या हो सकती है.
इस सप्ताह आप चल रही समस्याओं में राहत प्राप्त कर सकते हैं. भाग्य आपके पक्ष में पूर्ण मदद करेगा तथा सभी कार्य बिना किसी परेशानी के पूर्ण होते रहेंगे. धन को लेकर परेशानियां खत्म हो सकती हैं तथा अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. जॉब के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं तथा चल रही नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर यह हफ्ता ठीक-ठाक रहने वाला है.
इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ चिंता बनी रह सकती है, लेकिन बाद में सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, नौकरी तथा व्यापार को लेकर चिंता समाप्त हो सकती है. नौकरी की तलाश में भटक रहे जातकों को अचानक अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते हैं. घर में किसी प्रकार का कार्य करवा सकते हैं. धन लाभ के सुनहरे अवसर उजागर हो सकते हैं. किसी भी तरह के तनाव से दूर रहें.
इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए नए मार्ग उजागर हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है. कई दिनों से अटका कोई कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकता है. संतान के विषय में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग के लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं, अतः सचेत रहें. पारिवारिक तथा दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से मन खुश बना रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.
इस सप्ताह की शुरुआत में खर्चे बढ़ सकते हैं. व्यापारिक वर्ग के लोगों को लाभ के नए स्रोत उजागर हो सकते हैं. आलस्य को छोड़कर स्वास्थ्य ठीक-ठाक बना रह सकता है. पैतृक संपत्ति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं. आपका मन धर्म से जुड़ी गतिविधियों की तरफ ज्यादा बढ़ सकता है. यात्राओं के योग बनेंगे तथा भाग्य के चलते धन लाभ के योग प्राप्त होंगे.
इस सप्ताह पढ़ाई तथा लेखन कार्य से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों में आपको सफलता प्राप्ति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी से संबंधित यात्रा हो सकती है. सरकार की ओर से कुछ अवरोध मिल सकते हैं, लेकिन हफ्ते के अंत तक सभी मामले निपट जाएंगे. व्यापारी वर्ग के लोग व्यापार में हो रही वृद्धि से प्रसन्न हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से अच्छा महसूस करेंगे.
इस सप्ताह आपको पारिवारिक तथा निजी संबंधों को लेकर अच्छे तथा सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, अतः नौकरी कर रहे जातकों का किसी दूसरी जगह स्थानांतरण हो सकता है. माता का भरपूर सुख प्राप्त होगा. धन के लिहाज से यह हफ्ता बढ़िया कहा जा सकता है, कहीं न कहीं से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा.
इस सप्ताह भाइयों द्वारा की गई मदद आपको अधिक लाभ प्रदान कर सकती है. स्वास्थ्य को लेकर चल रही तकलीफ कम हो सकती है. कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको खुशी प्रदान कर सकती है. संतान पक्ष तथा पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे परिणाम देने वाला बना रह सकता है. दांपत्य जीवन में अपने अहं से दूर रहें. हफ्ते का अंत धन लाभ वाला हो सकता है.
इस सप्ताह नौकरी में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, हो सकता है किसी नई नौकरी का ऑफर आपको प्राप्त हो. अटका धन मिलने से स्थिति में सुधार होने के योग हैं. इस हफ्ते अपने साहस और पराक्रम के द्वारा कई कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. घर से संबंधित किसी प्रकार के सामान की खरीदारी में खर्च हो सकता है. यात्राओं की थकावट को छोड़ दें तो स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा.
इस सप्ताह भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलने के कारण आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. नौकरी कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जिन कार्यों को लेकर आप पिछले दिनों से परेशानी में थे, वह सभी परेशानी खत्म हो सकती है. पढ़ाई कर रहे जातकों को अपने क्षेत्र में सुधार देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर यह हफ्ता अच्छा व्यतीत होने वाला है.
(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' के समापन समारोह में शामिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से…
US Attack On Iran: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर एक बड़ा सैन्य हमला…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…