कार में लगी आग (Screen grab from video)
Kerala couple died in car fire: केरल के कन्नूर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां चलती कार में अचानक आग लग जाने के कारण पति और पत्नी की झुलसकर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे में जांन गंवाने वाली महिला गर्भवती थी और दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था.
इस दर्दनाक हादसे में कार की पीछे की सीट पर बैठे चार लोग बाल-बाल बच गए, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. सूचना मिलने के बाद कन्नूर शहर के पुलिस आयुक्त अजीत कुमार मौके पर पहुंच गए थे. जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पति-पत्नी जलती हुई कार के अंदर फंस गए थे, वे कार के दरवाजे को नहीं खोल पाए. सड़क पर जब 2020 मॉडल मारुति S-प्रेसो में आग लगी तो तुरंत मौके पर भीड़ जमा हो गई. लोगों ने गर्भवती महिला और उसके पति को कार से बाहर निकालने की कोशिश की. लोगों ने कार के दरवाजे को खोलने की कोशिश की, लेकिन कार का दरवाजा खुल नहीं पाया. कार के आगे के हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आ गया था. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग जलती हुई कार में फंसे पति-पत्नी को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना था कि वे कपल को बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सके क्योंकि उन्हें डर था कि कार का तेल टैंक फट न जाए. चश्मदीद ने मीडिया को बताया, “हम उस समय पूरी तरह से असहाय थे क्योंकि कार का अगला हिस्सा तुरंत आग की चपेट में आ गया था.” वहीं हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा वेरिफिकेशन के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकता है, विशेषज्ञों की मदद से कार की ठीक से जांच की जाएगी. इसके बाद ही चलती कार में आग लगने के कारणों का पता लग सकता है.
Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…
Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…
बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…
Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…
Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…
2025 के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NIA की मांग स्वीकार…