होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Budget Session: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार अडानी समूह से जुड़े मामले पर संसद में चर्चा नहीं होने दे रही है. तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा, ‘‘विपक्ष पार्टियों की सिर्फ यही मांग है कि अडानी मामले पर चर्चा हो जाए क्योंकि आम आदमी पर इसका क्या असर होगा, उस बारे में हमें जानना चाहिए.’’
उनका कहना था, ‘‘एलआईएसी और दूसरे पीएसयू ने अडानी के शेयर में निवेश किया हुआ है, साधारण आदमी की बचत एलआईसी और सार्वजनिक बैंकों में जमा है तो उसे यह पता होना चाहिए कि उसकी बचत सुरक्षित है, सरकार कुछ कर रही है.’’ थरूर ने कहा, ‘‘संसद प्रश्न पूछने के लिए होती है. अगर चर्चा नहीं होने देंगे तो फिर क्या मतलब है. लोकतंत्र में संसद चर्चा के लिए होती है.’’
ये भी पढ़े:- ‘शूद्र’ कहकर सपा अपमान नहीं करे और न संविधान की अवहेलना करे, बोली- बसपा सुप्रीमो मायावती
लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडानी समूह से जुड़े मामले को लेकर नारेबाजी की जिस वजह से सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ मिनट बाद ही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई. विपक्षी सदस्य अडानी समूह से जुड़े मामले में जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं.
ग्रेटर नोएडा के कासना से 13 अक्टूबर को 6 साल के एक मासूम बच्चे का…
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…
IRS OFFICER EKTA BISHNOI WINS 3 GOLD IN US: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी…
Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…
Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…