देश

Keshav Puram Case: दिल्ली में फिर कंझावला कांड, 350 मीटर तक घसीटते रहे युवक को, एक शख्स की मौत

Keshav Puram Case: दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक बार फिर कंझावला जैसा कांड हुआ है. यहां हुए एक हादसे में एक कार से टक्कर होने के बाद दोपहिया वाहन पर जा रहे दो लोगों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोपहिया चला रहा व्यक्ति और उसका साथी हवा में उछल गए. जिसमें से एक कार की छत से टकराकर सड़क पर गिर गया.

वहीं पुलिस के अनुसार उनमें से एक कार के बोनट पर फंस गया था और उसे 350 मीटर तक घसीटा गया था. स्कूटी भी कार में फंस गई थी. वहीं इस घटना में पीड़ितों की पहचान कैलाश भटनागर (41) और सुमित खारी के रूप में हुई है. ये लोग कन्हैया नगर में सुबह करीब 3 बजे स्कूटी से जा रहे थे, उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी.

गिरफ्तार हुए आरोपी

घटना के बाद केशवपुरम पुलिस और पीसीआर वैन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार चालक समेत पांच कार सवारों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है.

कार के उपर जा गिरा युवक

टक्कर इतनी जोरदार थी कि खारी हवा में कई मीटर ऊपर उछलकर कार की छत पर जा गिरी और अंत में सड़क पर जा गिरी, जबकि भटनागर कार के शीशे और कार के बोनट के बीच फंस गया. वहीं स्कूटी बंपर में फंस गई

भागने की फिराक में थे कार चालक

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि कार के चालक ने रोकने के बजाय, मौके से भागने की कोशिश में इसे इंद्रलोक की ओर बढ़ा दिया और पीड़ित कैलाश 350 मीटर से अधिक समय तक बोनट पर फंसा रहा.

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “पूरी घटना दो पीसीआर वैन के सामने हुई, जो इलाके में रात में गश्त कर रही थीं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दुर्घटना स्थल से लगभग 350 मीटर की दूरी पर आपत्तिजनक वाहन को रोक लिया.” टक्कर मारने वाले कार के चालक और चार अन्य लोगों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा करते हुए चालक सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया।

दोनों पीड़ितों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने भटनागर को मृत घोषित कर दिया. खारी फिलहाल एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

इस मामले में दर्ज किया केस

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (हत्या के लिए गैर इरादतन हत्या), 304अ (लापरवाही से मौत), 338 (दूसरों की जान को खतरे में डालने या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा से गंभीर चोट पहुंचाना), 279 (तेज गति से गाड़ी चलाना) और 34 ( सामान्य इरादा), दिल्ली मोटर वाहन नियमों के 50 और 177 और मोटर वाहन अधिनियम के 39 और 192 के तहत मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें: Meerut News: राष्ट्रगान पर युवक ने किया अश्लील नृत्य, गिरफ्तार, वीडियो वायरल

शराब के नशे में धुत थे आरोपी

जांच के दौरान मौके से फरार तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. कार सवारों की पहचान ड्राइवर परवीन उर्फ सिल्ली (20), दिव्यांश पुरी (19), ओम भारद्वाज (19), हर्ष मुद्गल (19) और देवांश (19) के रूप में हुई है.

पूछताछ के दौरान कार सवारों ने बताया कि वे एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घूम रहे थे. डीसीपी ने कहा कि उनकी मेडिकल जांच के दौरान, यह पाया गया कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे. इस मामले में आगे की जांच चल रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

19 minutes ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

1 hour ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago