देश

“दिल्ली बनेगा खालिस्तान…”, ईमेल के जरिए मिली बम ब्‍लास्‍ट की धमकी, विधानसभा-लाल किला और स्कूलों में अलर्ट

Khalistan Separatist Bomb Threat: दिल्ली में सोमवार को कई जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी मिली. खालिस्तानी ग्रुप के नाम से ईमेल भेजा गया. इसमें दिल्ली विधानसभा, सचिवालय, लाल किला, आर्मी पब्लिक स्कूल और एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को निशाना बनाने की बात कही गई. ईमेल में लिखा था- दिल्ली बनेगा खालिस्तान. इससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं.

धमकी मिलने के बाद क्या हुआ

सुबह आठ बजे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को उनके पर्सनल ईमेल पर धमकी मिली. दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय को भी ऐसा ही ईमेल आया. धमकी में कहा गया कि अगले तीन दिनों में आर्मी स्कूल, लाल किला और मेट्रो स्टेशनों पर विस्फोट हो सकते हैं. अलग-अलग जगहों के लिए समय भी लिखे गए थे जैसे लाल किला सुबह 9:11 बजे, आर्मी स्कूल दोपहर 1:11 बजे और विधानसभा दोपहर 3:11 बजे.

सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई

धमकी मिलते ही बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं. विधानसभा, सचिवालय और लाल किला परिसर की सघन तलाशी हुई. स्कूलों को खाली कराया गया. जांच के बाद कहीं भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. सभी धमकियां फर्जी निकलीं.

मेट्रो और अन्य जगहों पर अलर्ट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की. एंटी-सैबोटाज चेकिंग, रैंडम तलाशी और यात्रियों की जांच शुरू कर दी गई. सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई. पुलिस और अन्य एजेंसियों की बैठकें हुईं. संवेदनशील जगहों पर सतर्कता बरती जा रही है.

पुलिस की साइबर टीम ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी VPN का इस्तेमाल कर रहे हैं. जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

यह भी पढ़िए: दिल्ली के मंगोलपुरी में खौफ़नाक मर्डर! सिगरेट देने से किया मना तो दोस्त ने घोंप दिया चाकू

Bharat Express Desk

Recent Posts

किसान के खेत में मिला पाकिस्तानी ‘PIA’ लिखा बैलून: किसलिए इधर भेजा गया? पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर गहन जांच की शुरू

जम्मू के गोल गुजराल स्थित रंजीतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक किसान के खेत में…

3 minutes ago

‘मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं…’ सैम पित्रोदा ने PM की तारीफ में पढ़े कसीदे, विचारधारा पर अब भी असहमति

Sam Pitroda Praises PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दयालु,…

26 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में कक्षा 5 तक हाइब्रिड मोड अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू होने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के…

29 minutes ago

चेकिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ कि चालक ने खुद की ही टेंपो को लगा दी आग? पुलिस पर तान दी तलवार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान 20 हजार का चालान कटने…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार बैंक घोटाला मामले में पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा की होटल और सेमी-सबमरीन जहाज जब्त

अंडमान-निकोबार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में ईडी ने पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा से जुड़ी…

2 hours ago