देश

खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खांडा की मौत, लंदन में भारतीय दूतावास पर हमले का था मुख्य आरोपी

Avtar Singh Khanda Died: ब्रिटेन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले के मुख्य आरोपी अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के एक अस्पताल में मौत हो गई. जांच एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, खांडा पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था. कुछ दिनों से अवतार सिंह को आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था. जिसकी बीती रात मौत हो गई. कहा जा रहा है कि अवतार सिंह खांडा की मौत से खालिस्तान आंदोलन को बड़ा झटका लगा है.

एनआईए ने 45 आरोपियों की जारी की तस्वीर

वहीं दूसरी तरफ एनआईए ने कथित खालिस्तानी समर्थकों द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग पर 19 मार्च को किए गए हमले में शामिल 45 लोगों की तस्वीरें बुधवार को जारी की थीं. आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज से ली गई हैं और एनआईए ने उनकी पहचान के लिए जनता से मदद मांगी है. एनआईए ने तस्वीरें जारी करते हुए कहा, एनआईए जनता के सभी सदस्यों से सार्वजनिक सुरक्षा के हित में फुटेज में देखे गए व्यक्तियों के बारे में कोई भी जानकारी प्रदान करने का अनुरोध करती है. व्हाट्सएप पर +91 7290009373 पर जानकारी प्रदान की जा सकती है. मुखबिर की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

सीसीटीवी फुटेज में भारतीय उच्चायोग पर हमला करते दिखे आरोपी

एनआईए ने हाल ही में भारतीय उच्चायोग पर हमले के पांच सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे. वीडियो में आरोपी को भारतीय दूतावास के बाहर इकट्ठा होते और फिर उस पर हमला करते देखा जा सकता है. वे धार्मिक झंडे लिए हुए थे और नारे लगा रहे थे, जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है.

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की थी FIR

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग में खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में एक FIR दर्ज की थी, क्योंकि तिरंगे को नीचे खींच लिया गया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिए जाने के बाद एनआईए ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया.

यह भी पढ़ें- दुनिया की प्रसिद्ध टायकून मैगजीन के कवर पेज पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को मिली जगह, बोले- पुरस्कार और सम्मान बढ़ा देते हैं जिम्मेदारी

विरोध के दौरान सुरक्षा की पूर्ण अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण की मांग करते हुए ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को भी भारत सरकार द्वारा बुलाया गया था. भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने इस घटना को ‘अपमानजनक’ और ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ बताया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

12 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

44 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

59 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

2 hours ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago