बिजनेस

Apple भारत में बढ़ाएगा फोन प्रोडक्शन, सरकार की स्कीम से मिलेगा फायदा

Apple’S Plan In India : Apple कंपनी भारत में अपने स्मार्टफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजाना बना रहा है. खबर है कि साल 2025 तक कंपनी अपने प्रोडक्शन में 18 फीसदी का इजाफा कर सकती है. कंपनी भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहा प्रोडक्शन लिकंड इंसेटिव स्कीम के फायदों से प्रेरित होकर ऐसा कर रही है. कंपनी  इसके लिए अपने टोटल ग्लोबल प्रोडक्शन के 18 फीसदी iPhone का प्रोडक्शन भारत में कर सकती है. अभी फिलहाल कंपनी 7 फीसदी उत्पाद भारत में करती है.

 ये भी पढ़ें- ब्लॉक डील के बाद CDSL के शेयरों में जबरदस्त गिरावट, किसने बेचे शेयर

बैंक ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारत में बड़े वेंडर्स को भारत में एक्पैंड करने के लिए प्रेरित कर लेता है तो एप्पल की हिस्सेदारी और बढ़ सकती है. एप्पल भारत में बनने वाले आईफोन्स की अफोर्डेबिलिटी  और प्रीमियम प्रोडक्ट्स में बदलाव करके फोन मार्केट में अपने शेयर को बढ़ा सकता है. फिलहाल अभी फोन मार्केट में एप्पल का शेयर 4 फीसदी है.

PLI स्कीम से सहारा-

सरकार ने 6 अक्टूबर 2020 को PLI स्कीम को लॉन्च किया था. ताकि प्रोडक्शन को बूस्ट दिया जा सके. इससे पहले एप्पल भारत में प्रोदक्सन नहीं करता था लेकिन इस स्कीम के लॉन्च होने के बाद पेगाट्रान, फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन को मंजूरी दी गई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये सभी कंपनियां एप्पल प्रोडक्ट्स के लिए मैनुफैक्चरिंग करती है.

एप्पल के फिलहाल भारत में 14 वेंडर्स हैं जबकि चीन में 151. रिपोर्ट से ये भी पता चला है कि इस स्कीम के चलते महज 2 साल में वित्तीय वर्ष 2023 में आईफोन्स का एक्सपोर्ट 40000 करोड़ रुपए हो गया है. जबकि वित्त वर्ष 2022 में ये 11000 करोड़ था. और जिस तरह से कंपनी आगे बढ़ रही है ( एप्पल ने इस साल फरवरी से पहले ही मंथली एक्पोर्ट के तहत 1 अरब डॉलर के रन रेट को हासिल करने में सफलता पाई है.) इसमें और तेजी आने की उम्मीद है.

यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि एप्पल ने इस साल भारत में 2 रीटेल स्टोर खोलकर एक नई शुरूआत की है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

21 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

41 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

1 hour ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

1 hour ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

2 hours ago