खेल

अंबाती रायडू का सनसनीखेज खुलासा, BCCI पर लगाया ये गंभीर आरोप, ये खबर भारतीय क्रिकेट में बड़ा भूचाल ला सकता है…

Ambati Rayudu Big Statement: अंबाती रायडू ने अपने करियर और भारतीय क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में आईपीएल से संन्यास लेने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ खिलाड़ी ने कहा, बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने उन्हें आंध्र प्रदेश के लिए तेजी से प्रगति करते हुए देखने के बाद उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिश की और उनके एक अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद उनके भारत में डेब्यू में देरी हुई. बता दें, ये खुलासा पूर्व बीसीसीआई सुप्रीमो और पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिवलाल यादव और उनके बेटे अर्जुन से संबंधित है. रायडू ने कहा है कि वह अर्जुन से बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे, और यह अर्जुन के भारत के लिए खेलने के सपने में बाधा साबित हो रहा था, जिसके कारण उनके करियर को बर्बाद करने के प्रयास किए जा रहे थे. रायडू ने यह भी खुलासा किया कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया, जिससे हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) की खराब स्थिति का पता चलता है.

अंबाती रायडू का सनसनीखेज खुलासा

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के जरिए मेरे बचपन से ही राजनीति शुरू हो गई थी. शिवलाल यादव के बेटे अर्जुन यादव को टीम इंडिया के लिए खेलने के इरादे से मुझे परेशान किया गया था. क्योंकि मैं अर्जुन यादव से बेहतर खेल रहा था, उन्होंने मुझे हटाने की कोशिश की. इतना ही नहीं रायुडू ने एक इंटरव्यू  में शिवलाल यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘शिवलाल यादव ने अपने बेटे के लिए मुझे बर्बाद किया. शिवलाल अपने बेटे को आगे बढ़ाना चाहते इस कारण उन्होंने मेरा करियर खराब किया.’

ये भी पढ़ें: TNPL: एक गेंद पर 2 बार DRS! रविचंद्रन अश्विन ने की ऐसी हरकत, देख सिर पकड़ लेंगे आप, Video …

ये खबर भारतीय क्रिकेट में बड़ा भूचाल ला सकता है…

रायडू ने कहा, ‘मैंने 2003-04 में इंडिया-ए के लिए शानदार खेला. लेकिन 2004 में चयन समिति बदल गई और शिवलाल यादव के करीबी दोस्त पैनल में शामिल हो गए, इसलिए मुझे मौका नहीं मिला. इस दौरान शिवलाल के भाई ने मुझे परेशान करते हुए गालियां तक दी. मुझसे कोई बात नहीं करता था और अगर कोई मेरे लिए आवाज भी उठाता था तो उसे टीम से बाहर कर दिया जाता था.  इन सबसे परेशान होकर मैंने हैदराबाद छोड़कर आंध्र प्रदेश से खेलना शुरू किया.’ रायडू ने 2005 में हैदराबाद को आंध्र के लिए छोड़ दिया, और 2005-06 के सीज़न में रायुडू और अर्जुन दोनों पक्षों के बीच रणजी ट्रॉफी के खेल के दौरान जुबानी लड़ाई में शामिल थे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

4 hours ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

4 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

5 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

5 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

6 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

6 hours ago