देश

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी थी भारतीय संसद को उड़ाने की धमकी, अब विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

Khalistani Terrorist: खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से भारत की संसद भवन पर हमले की धमकी आई थी. इस मुद्दे पर अब भारत का जवाब आ गया है. भारत सरकार ने कहा है कि किसी भी आतंकवादी या चरमपंथी की ओर से भारत या भारत के राजनयिकों या संपत्तियों के खिलाफ दी जा रही किसी भी प्रकार की धमकी को लेकर हमने अपने सहयोगी देशों से बात की है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमने अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया है और हम समय-समय पर इस मामले को उठाते रहते हैं.

गौरतलब है कि खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह पन्नू ने दो दिन पहले ही एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरी हत्या करने की कोशिश की गई, जो नाकाम हुई. 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके मैं उसका जवाब दूंगा. बता दें कि 13 दिसंबर 2001 को ही संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें पाकिस्तानी आतंकियों का बड़ा हाथ था.

यह भी पढ़ें-Varanasi Mass Suicide: वाराणसी में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि पन्नू ने यह धमकी अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से भारत पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद दी है. एक सप्ताह पहले ही अमेरिका न्याय विभाग ने कहा था कि एक भारतीय नागरिक जो भारत सरकार का कर्मचारी भी है, उसने न्यूयॉर्क शहर के एक निवासी की हत्या की साचिश रची थी. अमेरिका की ओर पन्नू का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन इशारा पन्नू की ओर ही था. क्योंकि पन्नू अमेरिका के न्यूयार्क में ही रहता है.

यह भी पढ़ें-Indians in Qatar: कतर में 8 भारतीयों को सजा-ए-मौत के मामले में मिली बड़ी राहत! विदेश मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

भारत का वॉन्टेड है पन्नू

आज वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पन्नू की धमकियों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पन्नू भारतीय एजेंसियों की ओर से वांटेड घोषित है. उसकी ओर से जो धमकी दी जा रही है, उसके बारें में निश्चित रूप से हमने अपने साझेदारों को अवगत करा दिया है.

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: रामलला की आरती के लिए जोधपुर से अयोध्या पहुंचा 600 किलो घी, इतने सालों में हुआ तैयार

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सुरक्षा सहयोग को लेकर बातचीत जारी है. इनमें से कुछ में हमने परिणाम देखे हैं, कुछ में इसका परिणाम नहीं दिखने को मिला. यह एक प्रक्रिया है, जो जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago