देश

‘मिजोरम-तेलंगाना में कई गुना बढ़ी हमारी ताकत, लेकिन…’, बीजेपी संसदीय दल की बैठक में चुनाव नतीजों पर बोले PM मोदी

BJP Parliamentary Party Meeting: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संसदीय दल की आज नई दिल्ली में बैठक हुई. जहां बीजेपी आलाकमान ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर संतोष व्यक्त किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “चुनाव के नतीजे बेहतरीन रहे हैं. मिजोरम में भी हमारी ताकत दोगुनी हो गई है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कहा, “तेलंगाना में हमारी ताकत कई गुना बढ़ गई है…यह अफवाह फैलाई जा रही है कि भाजपा केंद्र में अच्छी है लेकिन राज्य स्तर पर उसकी कोई ताकत नहीं है, यह गलत है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “लोग बीजेपी के शासन, निर्णय लेने और पारदर्शिता को पसंद करते हैं. यह बड़ी बात है कि एक सरकार के रूप में हमारे पास सकारात्मकता है. हमारी पार्टी के विरुद्ध सत्ता विरोधी लहर नहीं है..इसलिए जीत होती है.”

प्रधानमंत्री आगे बोले कि हालिया चुनाव हमारी सामूहिक शक्ति की जीत हैं. प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता इस जीत का हकदार है. जिन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में अपना जीवन बिताया है, वे भी इस जीत के हकदार हैं.

चक्रवात से हुई मौतों पर जताई संवदेना

न्यूज एजेंसी ANi के मुताबिक, बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं चक्रवात (माइकांग) में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. बीजेपी के सभी कार्यकर्ता वहां लोगों की सेवा में लगे हुए हैं.” उन्होंने बताया कि सरकार लोगों को जान-माल के नुकसान से बचाने के भरसक प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़िए: यूपी में किसके सिर होगा मंत्री का ताज? आज इन नामों पर हो सकती है चर्चा, CM योगी दिल्ली में करेंगे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 दिसंबर, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर भी पहुंचे. इसका वीडियो सामने आया है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

1 hour ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago