Khargone Illegal Weapons: ओम प्रकाश रामनेकर/खरगोन: सड़क पर सामान्य रफ्तार से दौड़ती एक सफेद कार, जिसमें सवार चार लोग देखने में बिल्कुल आम मुसाफिर लग रहे थे. लेकिन इस कार के दरवाजे और सीटों के पीछे छिपी थी वह खौफनाक हकीकत, जो किसी भी इलाके में दहशत फैलाने के लिए काफी थी. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में जब पुलिस ने कसरावद रोड पर नाकाबंदी कर इस संदिग्ध गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं.
कार के भीतर एक साधारण सी प्लास्टिक की थैली में एक-दो नहीं, बल्कि 14 अवैध देसी पिस्टल और अतिरिक्त मैगजीन का जखीरा छिपाकर ले जाया जा रहा था. मेनगांव थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने हथियारों के इस बड़े अंतरजिला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए धार जिले के चार कुख्यात तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.
हथियारों की यह बड़ी खेप खंडवा की ओर से धार जिले के गंधवानी ले जाई जा रही थी, लेकिन तस्करों की यह चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी. खरगोन एसपी डॉ. रवींद्र वर्मा को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एक सफेद कार में चार संदिग्ध भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर निकल रहे हैं.
मेनगांव थाना प्रभारी मंशाराम रोमड़े और खरगोन कोतवाली प्रभारी बनवारी लाल मंडलोई के नेतृत्व में विशेष टीमों ने कसरावद रोड पर जाल बिछाया. लुला बाबा फाटा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को चारों तरफ से घेर लिया और भागने का कोई मौका नहीं दिया.
पकड़े गए चारों आरोपी मध्य प्रदेश के धार जिले के निवासी हैं, जो हथियारों की सप्लाई के लिए अंतरजिला रूट का इस्तेमाल कर रहे थे. कार्रवाई के दौरान इनका एक साथी ‘शिवराज छाबड़ा’ मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
ये भी पढ़ें: शिवा शर्मा केस: श्रद्धा दुबे से 6 घंटे में 13 सवाल, हर सवाल पर एक ही जवाब- ‘मेरे वकील से बात कीजिए’
मेनगांव पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब रिमांड लेकर यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की मैन्युफैक्चरिंग कहां हुई थी और आगामी चुनावों या त्योहारों के मद्देनजर इन्हें किस गिरोह तक पहुंचाया जाना था.
निमाड़ और मालवा का सीमावर्ती इलाका अक्सर अवैध हथियारों की निर्माण और तस्करी के लिए बदनाम रहा है. लेकिन सड़क पर दौड़ती एक चलती-फिरती कार को हथियारों का गोदाम बनाकर ले जाना कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने जैसा था. खरगोन पुलिस की इस मुस्तैदी ने न केवल हथियारों की एक बड़ी खेप को खूनी खेल का हिस्सा बनने से पहले पकड़ लिया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि अपराधियों के हर गुप्त रास्ते पर अब पुलिस का पहरा सख्त है.
India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई के अंधेरी स्थित होटल के…
Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…