देश

Kharmas 2023: 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत, क्या MP में मोहन यादव कैबिनेट का इस दौरान होगा शपथ ग्रहण?

MP News: एमपी में मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब नई सरकार के मंत्रिमंडल का गठन होना बाकि है. वहीं 16 दिसंबर से खरमास की भी शुरुआत हो रही है. ऐसे में हिंदू धर्म में शुभ कार्यों के लिए सही नहीं माने जाने वाले खरमास में मध्य प्रदेश का मंत्रिमंडल गठित होने के बाद शपथ लेगा. 16 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2024 तक खरमास रहेगा. ऐसे में फ़्म मध्य प्रदेश सरकार का मंत्री मंडल शपथ लेगा.

नए मंत्रियों के नामों की घोषणा बाकि

मध्य प्रदेश में बनी भाजपा की नई सरकार में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो चुका है. वहीं सरकार के बाकि मंत्रियों के नामों का तय होना बाकि है. ऐसे में इनके नामों की घोषणा होने के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा. वहीं सूत्रों से आ रही जानकारी के अनुसार जल्द ही आज या कल में इनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी. इसके बाद एक-दो दिन में शपथ ग्रहण के बाद वे अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे. लेकिन खरमास शुरु होने के साथ ही मध्यप्रदेश के नए मंत्री अगर शपथ लेते हैं तो उन्हें खरमास में ही शपथ लेना होगा.

16 दिसंबर से खरमास

16 दिसंबर 2023 से खरमास की शुरुआत हो जाएगी. सूर्य के धनु राशि में गोचर करने के साथ ही इसकी शुरुआत हो जाएगी. हिंदू धर्म में खरमास के दौरान किसी भी तरह के शुभ, नए और मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है. इस दौरान नया व्यापार, विवाह, मकान निर्माण, यज्ञोपवीत, गृह प्रवेश या अन्य तरह के कामों पर रोक रहती है. यहां तक की लोग कोई भी नया सामान खरमास के दौरान नहीं लेते हैं. करीब एक महीने बाद सूर्य के मकर राशि में गोचर के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है.

इसे भी पढ़ें: Gorakhpur: रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, कहा- क्रूज सेवा से बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

देखा गया है कि अब तक चाहे वह केंद्र के हों या फिर राज्य के मंत्री पद की शपथ शुभ मुहूर्त में ही ली गई है. ऐसे में मध्य प्रदेश की नई सरकार के मंत्रिमंडल के गठन के बाद बने मंत्री खरमास में शपथ लेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago