Kiren Rijiju. (तस्वीर: IANS)
Kiren Rijiju: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून और राज्यसभा का सत्र 27 जून से शुरू होगा और दोनों सदनों की कार्यवाही 3 जुलाई तक चलेगी. यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी है.
उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान लोकसभा के नए चुने गए सांसद शपथ ग्रहण करेंगे और अपने स्पीकर का चुनाव करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगी. उनके अभिभाषण पर दोनों सदनों में चर्चा भी होगी.
बता दें कि किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर संसद सत्र की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया है, ‘नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ/पुष्टि, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक बुलाया जा रहा है. राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून को शुरू होगा और 3 जुलाई को समाप्त होगा.’
नई लोकसभा का सत्र शुरू होने के बाद पहले दो दिन यानी 24 और 25 जून को सांसद सदस्यता की शपथ लेंगे. सांसदों का शपथ ग्रहण संपन्न हो जाने के बाद सदन नए अध्यक्ष का चयन करेगा.
अगर विपक्ष सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष के चयन के सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है तो फिर चुनाव की नौबत नहीं आएगी, लेकिन अगर विपक्ष अपनी ओर से किसी को बतौर उम्मीदवार खड़ा करता है तो फिर 26 जून को लोकसभा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सदन में वोटिंग हो सकती है.
दोनों ही सूरतों में लोकसभा के नए अध्यक्ष 26 जून को अपना कार्यभार संभाल लेंगे. इस प्रक्रिया के बाद 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर सकती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…