देश

24 साल बाद Odisha को मिला नया मुख्यमंत्री, भाजपा के मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Mohan Majhi Oath Ceremony: 24 साल बाद ओडिशा को नया मुख्यमंत्री मिल गया. भाजपा नेता और ओडिशा के कद्दावर आदिवासी चेहरे मोहन चरण माझी ने बुधवार (12 जून) को को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस चुनाव में भाजपा ने बीजू जनता दल (BJD) के प्रमुख नवीन पटनायक को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया. वह पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे.

राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल रघुबर दास ने मोहन माझी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. कनक वर्धन सिंह और प्रवति परीदा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए.

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली. पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, विभूति भुंसन जेना और कृष्ण चंद्र महापात्र को भी मंत्री बनाया गया.

हाल ही में संपन्न हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में 147 में से भाजपा (BJP) ने 78 सीट हासिल की, जबकि BJD के खाते 51 सीट आई थी। वहीं, कांग्रेस को 14, CPIM को एक और अन्य को 3 सीट मिली थी.


ये भी पढ़ें: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 और राज्यसभा की कार्यवाही 27 जून से; 3 जुलाई तक किए जाएंगे ये काम


शिक्षक से बने नेता

मोहन चरण माझी चार बार के भाजपा विधायक हैं. वे पहली बार 2000 में क्योंझर से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे. इसके बाद 2004, 2019 और अब 2024 में भी क्योंझर सीट से जीते हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शैक्षणिक इकाई सरस्वती शिशु मंदिर से शिक्षक की नौकरी शुरू करने वाले माझी ने बाद में राजनीति को चुना.

मोहन चरण माझी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1997 में की थी. माझी 1997 से लेकर साल 2000 तक सरपंच रहे. इसके बाद साल 2000 में माझी क्योंझर से पहली बार विधायक बने. माझी राज्य में भाजपा के आदिवासी नेताओं में से एक हैं.

2024 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में मोहन चरण माझी ने बीजेडी की मीना माझी को 11,577 वोटों के अंतर से हराया. मोहन माझी को 87,815 और मीना 76,238 वोट मिले थे.

मुख्य सचेतक के रूप में भी काम

माझी ने 2005 से 2009 तक बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान भाजपा के राज्य आदिवासी मोर्चा के सचिव और उप-मुख्य सचेतक के रूप में भी काम किया था. उन्होंने पिछली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में भी काम किया था.

माझी ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने नाम की घोषणा के बाद भगवान जगन्नाथ को नमन किया था और ओडिशा की सत्ता में बदलाव लाने वाले 4.5 करोड़ लोगों का आभार भी जताया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

7 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

7 hours ago