देश

मोदी सरकार ने शुरू की हज 2026 की तैयारियां, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले- समय पर करें आवेदन

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को हज समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान हज 2025 को सबसे सफल हज यात्राओं में से एक बताया. उन्होंने कहा कि हमने हज 2026 की तैयारियां आज से शुरू कर दी हैं.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमने आज से आधिकारिक तौर पर हज 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं. मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हज 2025 को हाल के इतिहास में सबसे बेहतरीन तरीके से प्रबंधित और सबसे सफल हज यात्राओं में से एक माना जा सकता है. मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे समय पर अपने आवेदन भरें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल और उससे पहले हज यात्रा के दौरान कई घटनाएं देखने को मिली हैं, जिस वजह से कई लोगों की मौत हुई है. इस बार 64 लोगों की मौत हुई है और पिछले साल ये आंकड़ा 200 के ऊपर था. इस बार जिन 64 लोगों की मौत हुई है, उनके अलग-अलग कारण हैं.”

मंत्री ने समय पर आवेदन भरने का आग्रह किया

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि एक हफ्ते बाद से 2026 हज के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. मैं अपील करूंगा कि हज पर जाने वाले सभी तीर्थयात्री यात्री समय से अपना आवेदन करें.

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और कुछ अन्य दल अल्पसंख्यकों को डराते हैं और उन्हें गुमराह करने की कोशिश करते हैं. अल्पसंख्यकों को जितनी सुविधा हिंदुस्तान में मिलती है, वैसी सुविधा दुनिया के किसी अन्य देश में नहीं मिलती है. इसके बावजूद हमारे देश में राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश विपक्ष की ओर से लगातार की जा रही है.

कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों ने अल्पसंख्यकों को वोट बैंक बनाने का जो काम पिछले 75 साल में किया है, वो अब बंद होना चाहिए. इसका सबसे बड़ा नुकसान मुसलमानों को होता है, जबकि कांग्रेस पार्टी फायदा उठाती है. कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिमों को गरीब बनाने का काम किया. अब वे मुसलमानों पर राजनीति करते हैं.


ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच नितेश राणे की एंट्री, दिया विवादित बयान


भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

4 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago