Viral News: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल लोग कई तरह से कर रहे हैं—कोई इससे कमाई कर रहा है तो कोई फाइनेंशियल प्लानिंग में इसका सहारा ले रहा है. ऐसे एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने क्रेडिट कार्ड का बिल AI की मदद से आधा कर लिया. दरअसल, अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने भी AI के ज़रिए अपनी जिंदगी की बड़ी मुश्किल आसान कर ली. उसने ChatGPT की मदद से करीब 20 लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड बिल आधा कर दिया. इस महिला की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
डेलावेयर की रहने वाली 35 साल की जेनिफर एलन पेशे से रियल एस्टेट एजेंट और कंटेंट क्रिएटर हैं. उन्होंने न्यूजवीक को बताया कि उनकी आमदनी अच्छी थी, लेकिन पैसे संभालने की आदत कमजोर थी. जेनिफर ने कहा—”मुझे पैसे की सही प्लानिंग कभी नहीं आई.” बेटे के जन्म के बाद मेडिकल खर्च बढ़ने से उन्हें क्रेडिट कार्ड का सहारा लेना पड़ा.
जेनिफर कोई ऐशो-आराम की जिंदगी नहीं जी रही थीं, सिर्फ जरूरी खर्च पूरे कर रही थीं. लेकिन खर्च पर ध्यान न देने से उनका कर्ज लगातार बढ़ता चला गया. कुछ ही समय में उनका क्रेडिट कार्ड बकाया 23,000 डॉलर (करीब 19.6 लाख रुपये) तक पहुंच गया. इतना बड़ा कर्ज देखकर उन्होंने परेशान होकर इसका हल ढूंढना शुरू किया.
अपनी फाइनेंशियल हालत सुधारने के लिए जेनिफर ने ChatGPT की मदद लेने का फैसला किया. उन्होंने 30 दिनों के लिए AI को अपना फाइनेंशियल कोच बना लिया. हर दिन वे ChatGPT से सलाह लेतीं और उसी के मुताबिक खर्चों पर कंट्रोल करतीं.
AI ने सबसे पहले उन्हें सलाह दी कि वे अपने पुराने बैंक अकाउंट और किसी भी इनवेस्टमेंट को खंगालें. इस कोशिश में उन्हें करीब 10,000 डॉलर (लगभग 8.5 लाख रुपये) की बिना क्लेम की गई रकम मिल गई. इसके बाद ChatGPT ने उन्हें ‘पेंट्री-ओनली मील प्लान’ अपनाने को कहा. यानी उन्होंने बाहर से नया सामान लाने के बजाय घर में रखे खाने से ही काम चलाया. इससे हर महीने करीब 50,000 रुपये का किराना खर्च बचा.
ChatGPT की हर सलाह को उन्होंने गंभीरता से लागू किया. सिर्फ एक महीने की मेहनत में ही वे लगभग 10 लाख रुपये का कर्ज चुकाने में सफल रहीं. अब वे बचे हुए बिल को भी धीरे-धीरे खत्म करने की तैयारी कर रही हैं. जेनिफर की इस कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि सही तकनीक का सही इस्तेमाल मुश्किल से मुश्किल हालात में भी रास्ता निकाल सकता है.
ये भी पढ़ें: RailOne App: रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, लॉन्च हुआ रेलवे का नया ऐप, मिलेंगी रेल से जुड़ी सारी सेवाएं
-भारत एक्सप्रेस
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…