देश

मानसून सत्र पर बड़ा अपडेट! बढ़ेगा या होगा विशेष सत्र? किरेन रीजीजू ने किया साफ

Parliament Monsoon Session: संसद के मौजूदा मानसून सत्र को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं. कहा जा रहा था कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन (डिलिमिटेशन) जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा कराने के लिए या तो मौजूदा मानसून सत्र की अवधि बढ़ा सकती है या फिर स्वतंत्रता दिवस के बाद 16 से 18 अगस्त के बीच संसद का विशेष सत्र बुला सकती है. लेकिन अब सरकार ने इन सभी अटकलों पर स्पष्ट जवाब देते हुए स्थिति साफ कर दी है.

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि सरकार के सामने फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, जिसमें मानसून सत्र को आगे बढ़ाने की बात कही गई हो. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 16 से 18 अगस्त के बीच महिला आरक्षण विधेयक या डिलिमिटेशन बिल पर चर्चा के लिए किसी विशेष सत्र की भी कोई योजना नहीं बनाई गई है.

अफवाहों पर सरकार का सीधा जवाब

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान किरेन रीजीजू ने कहा कि संसद के कार्यक्रम को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं, उनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि न तो मानसून सत्र की तारीखों में बदलाव का कोई प्रस्ताव आया है और न ही विशेष सत्र बुलाने की कोई तैयारी चल रही है. ऐसे में इस तरह की चर्चाओं पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है.

13 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

सरकार की ओर से पहले ही तय कार्यक्रम के अनुसार संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और इसका समापन 13 अगस्त, 2026 को होना है. यानी फिलहाल सत्र अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ रहा है. सरकार की ताजा प्रतिक्रिया के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी वीडियो विवाद के बीच Meta को बड़ा झटका, कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना


हंगामे के बीच भी कई अहम विधेयक हुए पारित

इस बार का मानसून सत्र लगातार विपक्ष के विरोध और सदन में हंगामे के कारण सुर्खियों में रहा है. कई बार लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हुई और सदन को स्थगित भी करना पड़ा. इसके बावजूद संसद ने अब तक कई महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी दी है.

इनमें सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक पर रोक लगाने से जुड़ा एंटी पेपर लीक कानून, वंदे मातरम् के सम्मान से संबंधित विधेयक, जन्म और मृत्यु पंजीकरण से जुड़े संशोधन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास से संबंधित संशोधन तथा सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने वाला संशोधन विधेयक शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

20 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

1 hour ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago