देश

1 बाइक, 6 ‘शक्तिमान’ और बीच सड़क पर स्टंट! ग्वालियर में रीलबाजों का तांडव; VIDEO वायरल

Gwalior Bike Stunt Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद हैरान करने वाला और हास्यास्पद मामला सामने आया है. शहर के सबसे व्यस्त गांधी रोड पर दो पहिए, एक इंजन और महज दो लोगों की क्षमता वाली मोटरसाइकिल पर एक साथ 6-6 ‘सूरमा’ सवार होकर न सिर्फ हवा से बातें करते दिखे बल्कि बीच सड़क पर जानलेवा स्टंटबाजी भी करते नजर आए.

बेफिक्र होकर तेज रफ्तार में करतब दिखाते इन युवकों को देखकर सड़क पर चल रहे राहगीर दंग रह गए. जैसे ही लोगों की नजर इस अनूठे ‘सर्कस’ पर पड़ी, मोबाइल के कैमरे ऑन हो गए और कुछ ही मिनटों में यह खतरनाक कारनामा सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया.

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा?(Gwalior Bike Stunt Video)

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे छह युवा एक ही बाइक पर ठूंस-ठूंस कर बैठे हुए हैं और कभी संतुलन बिगड़ने की नौबत आती है तो कभी तेज रफ्तार में गाड़ी लहराने लगते हैं. इन सिरफिरों को न तो अपनी जान की परवाह थी और ना ही सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा का ख्याल था. लेकिन रील बनाने और भौकाल जमाने का यह स्टंटबाजी का भूत बहुत देर तक नहीं टिक सका, क्योंकि राहगीरों का बनाया यही वीडियो ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस के पास एक कड़क और ठोस सबूत बन कर पहुंच गया.

कटा 6,500 का भारी-भरकम चालान

वीडियो वायरल होते ही एक्शन मोड में आई ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस किया और जांच शुरू कर दी. जांच-पड़ताल में पता चला कि यह स्टंट वाली बाइक मुरैना जिले के दिमनी निवासी आशीष के नाम पर दर्ज है.

पुलिस ने बिना देर किए वाहन मालिक को थाने में तलब किया और मोटर व्हीकल एक्ट की तमाम धाराओं के तहत 6,500 रुपये का कड़क चालान रसीद थमा दी. इसके साथ ही पुलिस ने मालिक और युवकों को कड़ी हिदायत दी कि अगर दोबारा सड़क पर ऐसी रीलबाजी या ओवरलोडिंग दिखी, तो गाड़ी सीधे सीज होगी.

यह भी पढ़ें: आखिरी सांसें गिन रहे CWG पर भारत का दांव: क्या 2030 में अहमदाबाद से खुलेगा ओलंपिक होस्ट करने का रास्ता?

ट्रैफिक टीआई की अपील क्या?

मामले (Gwalior Bike Stunt Video)  पर सख्त रुख अपनाते हुए ट्रैफिक थाना प्रभारी धनंजय शर्मा ने कहा कि ओवरलोडिंग और स्टंट करना सिर्फ नियम तोड़ना नहीं है बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी को सीधे मौत के मुंह में धकेलना है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि सार्वजनिक सड़कों को रील बनाने या करतब दिखाने का मंच न बनाएं.

आगे उन्होंने कहा कि कुछ सेकंड का यह सस्ता रोमांच जिंदगी भर का नासूर और बड़ा हादसा बन सकता है. फिलहाल, 6,500 रुपये के इस कड़क झटके के बाद ग्वालियर के इन ‘छह शूरवीरों’ का रील बनाने का सारा बुखार उतर चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago