फोटो क्रेडिट- भारत एक्सप्रेस
Kishtwar Minor Student Death Case: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू (Chatroo) इलाके से एक दिल दहला देने वाली और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा की गर्भावस्था के दौरान इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई. इस वारदात के सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त है. मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा छात्रू इलाके की रहने वाली थी. आरोप है कि वह अपने ही स्कूल के एक शिक्षक के शोषण के कारण गर्भवती हो गई थी. जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ी और स्थिति गंभीर हो गई, तो उसे गर्भावस्था समाप्त करने से संबंधित चिकित्सकीय उपचार के लिए किश्तवाड़ जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत डोडा रेफर कर दिया. हालांकि, डोडा ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है. जांच के दौरान नाबालिग की गर्भावस्था, उसकी मौत की सटीक परिस्थितियों, चिकित्सीय पहलुओं और मामले से जुड़ी अन्य सभी कड़ियों को खंगाला जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल में इथेनॉल बना गले की फांस! गन्ने की किल्लत से चीनी उद्योग पर मंडराया खतरा
शिक्षक-छात्रा के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा गुस्सा है. घटना की खबर फैलते ही आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है.
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…