रिपोर्ट- राजीव तिवारी, दिल्ली
भारत की BRICS अध्यक्षता 2026 के दौरान युवा और खेल के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं. इसी कड़ी में युवा और खेल से जुड़े दो अहम मंत्रीस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इन बैठकों का मकसद सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि BRICS देशों के बीच लंबे समय के संस्थागत सहयोग को मजबूत करना भी होगा.
बैठकों में सदस्य देश अपने अनुभव साझा करेंगे और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों पर बात करेंगे. साथ ही, आने वाले समय में किन नए क्षेत्रों में मिलकर काम किया जा सकता है, इस पर भी विचार-विमर्श होगा.
BRICS Youth Ministerial Meeting में सदस्य देशों के बीच युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इसमें युवा विकास, सशक्तीकरण और आपसी सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर जोर रहेगा.
बैठक के दौरान भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान किए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा बैठक के अंत में BRICS Youth Ministerial Joint Declaration और BRICS Youth Cooperation Framework को अपनाया जा सकता है. इससे युवा मामलों में BRICS देशों के बीच सहयोग को एक स्पष्ट और मजबूत ढांचा मिलने की उम्मीद है.
युवा क्षेत्र के साथ-साथ खेल को लेकर भी BRICS देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. 23 अगस्त को BRICS Sports Ministers’ Meeting आयोजित होगी, जिसमें सभी 11 सदस्य देशों के खेल मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे.
भारत की अध्यक्षता में इस बार BRICS के स्पोर्ट्स ट्रैक में कई खास मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है. इनमें पारंपरिक और स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देना, खेल तकनीक का इस्तेमाल, स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग और आपसी सहयोग जैसे विषय शामिल हैं. बैठक के दौरान साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा के साथ BRICS Sports Joint Declaration को अंतिम रूप देने की दिशा में भी काम होगा.
Sports Ministers’ Meeting में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि शामिल होंगे. सभी देश खेलों से जुड़े अपने अनुभव और प्राथमिकताएं सामने रखेंगे.
बैठक के बाद BRICS Sports Joint Declaration को अपनाया जाएगा. इसके जरिए सदस्य देशों के बीच खेल सहयोग के लिए साझा दिशा तय करने की कोशिश होगी.
बैठक के साथ BRICS Friendship Cycling Event का भी आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के वक्तव्य, द्विपक्षीय बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. ऐसे आयोजनों का मकसद औपचारिक बैठकों से आगे बढ़कर BRICS देशों के लोगों और संस्थाओं के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करना है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…